Bigg Boss 18: शो के बीच में ही चुम दारंग को करणवीर मेहरा ने किया KISS, क्या टॉप 4 कंटेस्टेंट्स का नाम आया सामने?

Bigg Boss 18
Bigg Boss 18: सलमान खान के शो बिग बॉस 18 का लेटेस्ट एपिसोड काफी मजेदार होने वाला है. शो के टॉप 4 कंटेस्टेंट का नाम सामने आ चुका है.
Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 में आए दिन कई रोमांचक ट्विस्ट आ रहे हैं. दर्शकों को खूब सारा ड्रामा और हंगामा देखने को मिल रहा है. बिग बॉस 18 का लेटेस्ट एपिसोड काफी जबरदस्त रहा. शो में शुरुआत में करण वीर मेहरा और विवियन डीसेना के बीच खुलकर बातचीत हुई. उसके बाद बाथरूम की सफाई के दौरान करण ने चुम दारंग के बीच ऐसा कुछ हुआ, जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया.
करणवीर मेहरा और चुम दारंग को मिला ये काम
दरअसल, बिग बॉस 18 में करणवीर मेहरा और चुम दारंग को बाथरूम साफ करने का टास्क मिला था. इस दौरान जैसे ही दोनों बाथरूम साफ कर रहे थे, तभी एग्जॉस्ट फैन अचानक बंद हो गया. जिसके बाद चुम ने मजाकिया अंदाज में कहा, मेकर्स ने एग्जॉस्ट फैन क्यों बंद कर दिया? इसपर करणवीर ने जवाब में कहा, पता नहीं. इस बारे में चुम ने श्रुतिका अर्जुन और शिल्पा शिरोडकर को बताया. चुम ने कहा, “अभी करण और हम, दोनों बाथरूम साफ कर रहे थे, तो एग्जॉस्ट बंद हो गया. इरिटेटिंग है ना? बाथरूम साफ करने घुसा है ना.हम लोग अंदर क्या बात करेंगे?” उसकी बात सुनकर दोनों हंसने लगी.
चुम दारंग और करणवीर मेहरा का किस
श्रुतिका अर्जुन ने चुम दारंग को चिढ़ाते हुए कहा, आज उसक बर्थडे है तो उन्होंने एग्जॉस्ट फैन बंद कर दिया. अभी तू समझ रही है क्यों? तूने कुछ बर्थडे पप्पी दिया? चुम अपने अंदाज में कहती है, हां, यहां पर दिया, वहां पर दिया. शिल्पा शिरोडकर ने फिर पूछा, बाथरूम में देने की क्या जरूरत है? श्रुतिका कहती है, वह वाला पप्पी? चुम इस बात से इनकार करती है.
बिग बॉस 18 के टॉप 4 कंटेस्टेंट्स
बिग बॉस 18 में 31 दिसंबर को कंगना रनौत आने वाली है. वह अपनी फिल्म इमरजेंसी का प्रमोशन करेगी. टेली चक्कर के मुताबिक, एक्ट्रेस ने टॉप 4 कंटेस्टेंट्स के नाम बता दिए हैं और वह है- करणवीर मेहरा, विवियन डीसेना, चुम दारंग और ईशा सिंह हैं. बता दें कि कंगना की फिल्म 17 जनवरी को रिलीज हो रही है.
यह भी पढ़ें: Bigg Boss 18 Triple Eviction: दिग्विजय राठी के बाद इन 2 कंटेस्टेंट्स को झेलना पड़ा एलिमिनेशन, हुए घर से बेघर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










