Bhoot Bangla: तब्बू ने अक्षय कुमार संग 25 साल बाद काम करने पर तोड़ी चुप्पी, बोलीं- उनका ह्यूमर और एनर्जी आज भी पहले जैसी ही है
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 17 Nov 2025 7:04 PM
भूत बंगला में अक्षय कुमार के साथ काम करने पर तब्बू, फोटो- इंस्टाग्राम
Bhoot Bangla: एक्ट्रेस तब्बू ने अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की हॉरर-कॉमेडी ‘भूत बंगला’ में 25 साल बाद साथ काम करने के अनुभव साझा किए. एक्ट्रेस ने अक्षय के अनुशासन, एनर्जी और पुराने अंदाज की जमकर तारीफ भी की.
Bhoot Bangla: बॉलीवुड एक्ट्रेस तब्बू 25 साल बाद डायरेक्टर प्रियदर्शन और अक्षय कुमार के साथ फिर से काम करने जा रही हैं. वो भी अपकमिंग हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘भूत बंगला’ में. आखिरी बार एक्ट्रेस डायरेक्टर-एक्टर के साथ फिल्म ‘हेरा फेरी’ में नजर आई थीं. अब उनकी इस वापसी से फैंस की एक्साइटमेंट फिल्म को लेकर और भी ज्यादा बढ़ गई है.
इस बीच तब्बू ने इन दोनों के साथ दोबारा स्क्रीन शेयर करने के अनुभव के बारे में खुलकर बात की. आइए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा.
अक्षय कुमार के साथ दोबारा काम करने पर तब्बू रिएक्शन
ETimes को दिए इंटरव्यू में तब्बू ने अक्षय के स्वभाव और उनके प्रोफेशनल अंदाज की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा, “अक्षय का ह्यूमर और एनर्जी बिल्कुल पहले जैसी है. वह आज भी सुबह 4 बजे उठ जाते हैं, जल्दी काम खत्म करते हैं और सीधे घर चले जाते हैं. वह हमेशा कहते हैं ‘जल्दी सोना चाहिए’ और सभी को याद दिलाते रहते हैं कि वह पार्टियों में नहीं जाते. उनकी यह आदत कभी नहीं बदली. बेशक, हम सब बड़े हो गए हैं, लेकिन अक्षय का मूल स्वभाव अब भी वैसा ही है.”
प्रियदर्शन को लेकर तब्बू ने क्या कहा?
निर्देशक प्रियदर्शन के साथ फिर से काम करने पर तब्बू बोलीं, “मैं प्रियन (प्रियदर्शन) के कॉनटेक्ट में थी, इसलिए मुझे पता था कि वह बिल्कुल पहले जैसे ही होंगे. हेरा फेरी के बाद मैंने अक्षय के साथ काम नहीं किया था और इतने सालों में हम सामाजिक रूप से भी ज्यादा नहीं मिले. लेकिन प्रियन के साथ काम करना हमेशा सहज और मजेदार अनुभव होता है.”
फिल्म ‘भूत बंगला’ की डिटेल्स
अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की सुपरहिट जोड़ी 15 साल बाद वापसी कर रही है. इस जोड़ी ने हेरा फेरी, गरम मसाला, भागम भाग और भूल भुलैया जैसी क्लासिक फिल्मों में साथ काम करके दर्शकों का दिल जीता है.
‘भूत बंगला’ की अनाउंसमेंट अक्षय कुमार ने इस साल 9 सितंबर को अपने 57वें जन्मदिन पर की थी. फिल्म एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसकी शूटिंग जल्द शुरू होगी और यह कथित तौर पर अगले साल रिलीज होगी.
यह भी पढ़ें- Fauzi की रिलीज से पहले डायरेक्टर हनु राघवपुडी ने पार्ट 2 पर लगाई मुहर, बताया दूसरा हिस्सा होगा प्रीक्वल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










