Baaghi 4 vs The Bengal Files: टाइगर श्रॉफ या मिथुन चक्रवर्ती? बॉक्स ऑफिस की लड़ाई में कौन आगे, कलेक्शन करेगा हैरान

‘बागी 4’ वर्सेज ‘द बंगाल फाइल्स’ की कमाई, फोटो- इंस्टाग्राम
Baaghi 4 vs The Bengal Files: टाइगर श्रॉफ की बागी 4 और द बंगाल फाइल्स बॉक्स ऑफिस पर बनी हुई है. हालांकि बॉक्स ऑफिस की जंग में आगे कौन निकला, आपको बताते हैं. दोनों मूवीज 5 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.
Baaghi 4 vs The Bengal Files: टाइगर श्रॉफ की फिल्म ‘बागी 4’ पिछले हफ्ते सिनेमाघरों में जबरदस्त धमाके के साथ रिलीज हुई थी. ओपनिंग डे पर शानदार कमाई की थी. हालांकि पहले सोमवार के बाद फिल्म की रफ्तार थोड़ी धीमी पड़ गई. जबकि 5 सितंबर को बागी 4 के साथ विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द बंगाल फाइल्स’ भी रिलीज हुई थी. ‘द बंगाल फाइल्स’ की कमाई का हाल बहुत बुरा है. चलिए आपको बताते हैं दोनों मूवीज ने दस दिन में कितना कलेक्शन कर लिया.
जानें बागी 4 का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट कार्ड
शनिवार को बागी 4 ने लगभग 1.75 करोड़ की कमाई की और इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई 47.50 करोड़ हो गई है. अभी भी ये 50 करोड़ के क्लब में शामिल होने से दूर है. आने वाले दिनों में फिल्म का प्रदर्शन तय करेगा कि क्या यह 50 करोड़ के आंकड़े को पार कर पाएगी या नहीं. किस दिन मूवी ने कितना कमाया, यहां देखिए-
- Day 1- 12 करोड़
- Day 2- 9.25 करोड़
- Day 3- 10 करोड़
- Day 4- 4.5 करोड़
- Day 5- 4 करोड़
- Day 6- 2.65 करोड़
- Day 7- 2.1 करोड़
- Day 8- 1.26 करोड़
- Day 9- 1.75 करोड़
Total Collection- 47.50 करोड़
विवेक अग्निहोत्री की फिल्म द बंगाल फाइल्स का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
इंडस्ट्री ट्रैकर Sacnilk के शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, द बंगाल फाइल्स ने शनिवार को लगभग 1.11 करोड़ की कमाई की. फिल्म का टोटल कलेक्शन अभी तक 12.96 करोड़ तक पहुंच गया है. फिल्म में मिथुन चक्रवर्ती, अनुपम खेर और पल्लवी जोशी, दर्शन कुमार, सिमरत कौर, स्वाता चटर्जी, नमाशी चक्रवर्ती, राजेश खेरा, प्रियांशु चटर्जी, दिब्येंदु भट्टाचार्य भी अहम किरदारों में नजर आए हैं.
यह भी पढ़ें- Baaghi 4 Box Office Records: बागी 4 ने तोड़ा नया रिकॉर्ड, टाइगर श्रॉफ की टॉप 8 हिट फिल्मों में शामिल
यह भी पढ़ें- The Bengal Files Box Office: द बंगाल फाइल्स हुई फ्लॉप, इस नयी फिल्म के सामने टेके घुटने, कलेक्शन चौंकाने वाला
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










