Baaghi 4 Box Office Collection Day 5: बॉक्स ऑफिस पर ढीली पड़ती जा रही 'बागी 4' की पकड़, जानें पांचवें दिन का कलेक्शन

Edited by Divya Keshri
Updated:
विज्ञापन

‘बागी 4’ का 11 दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, फोटो- इंस्टाग्राम

Baaghi 4 Box Office Collection Day 5: टाइगर श्रॉफ की पिछली फिल्म बड़े मियां छोटे मियां फ्लॉप रही थी, ऐसे में फैंस को बागी 4 से काफी उम्मीदें थी. हालांकि फिल्म रिलीज के बाद उम्मीद के मुताबिक धमाल नहीं कर पाई. चार दिन में ठीक-ठाक कलेक्शन के बाद अब पांचवें दिन की कमाई भी सामने आ गई है.

विज्ञापन

Baaghi 4 Box Office Collection Day 5: टाइगर श्रॉफ की पिछली फिल्म बड़े मियां छोटे मियां बॉक्स ऑफिस पर फुस्स हो गई थी. ऐसे में फैंस की निगाहें उनकी सुपरहिट फ्रेंचाइजी बागी के अगले पार्ट पर टिकी थीं. दर्शकों को उम्मीद थी कि बागी 4 बॉक्स ऑफिस पर कमाल करेगी. हालांकि रिलीज के बाद बागी 4 उम्मीद के मुताबिक परफॉर्मेंस नहीं दिखा पाई. 4 दिनों में फिल्म ने ठीक-ठाक कमाई कर ली और अब 5वें दिन का कलेक्शन सामने आ गया है. चलिए आपको बताते हैं कि भारतीय बॉक्स ऑफिस पर मूवी ने 5वें दिन कितनी कमाई कर ली.

5वें दिन बागी 4 का बॉक्स ऑफिस पर कैसा है हाल?

बागी फ्रेंचाइजी ने पहले टाइगर श्रॉफ को एक्शन हीरो के तौर पर अलग पहचान दिलाई थी और फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर तगड़ा बिजनेस किया था. sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार बागी 4 ने 5वें दिन 0.03 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. ये सुबह 2 बजे के आंकड़े है और शाम तक फाइनल नंबर्स आएंगे. फिल्म की कुल कमाई अबतक 35.53 करोड़ रुपये हो गई है. फिल्म की स्पीड बॉक्स ऑफिस पर धीमी हो गई है.

बागी 4 ने भारत में कितनी कमाई कर ली

  • Baaghi 4 Box Office Collection Day 1: 12 करोड़
  • Baaghi 4 Box Office Collection Day 2: 9.25 करोड़
  • Baaghi 4 Box Office Collection Day 3: 10 करोड़
  • Baaghi 4 Box Office Collection Day 4: 0.03 करोड़
  • Baaghi 4 Box Office Collection Day 5: 0.57 करोड़ (Early Reports)

Baaghi 4 Box Office Collection- 36.07 करोड़

टाइगर श्रॉफ का ये अंदाज देख फैंस हुए क्रेजी

टाइगर श्रॉफ का एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वह मुंबई के बांद्रा स्थित गैटी गैलेक्सी सिनेमा पहुंचे थे. इस दौरान एक्टर ने अपना हरा रिब्ड स्लीवलेस टी-शर्ट उतारकर अपने शानदार सिक्स-पैक एब्स फ्लॉन्ट किए. उनका ये अंदाज देखकर फैंस खुशी से झूठ उठे थे. सोशल मीडिया पर इस इवेंट का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. टाइगर ने टी-शर्ट उतारने के बाद उसे भीड़ की तरफ उछाल दिया.

यह भी पढ़ें Border 2: ‘बागी 4’ की इस एक्ट्रेस की चमकी किस्मत, बॉर्डर 2 में मिली एंट्री, सनी देओल संग नहीं इस एक्टर संग बनेगी जोड़ी

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola