Baaghi 4 Box Office Collection Day 11: टाइगर श्रॉफ की ‘बागी 4’ 11 दिन में कितनी कमाई कर पाई? जानिए पूरा हाल
Published by : Divya Keshri Updated At : 15 Sep 2025 9:52 AM
‘बागी 4’ का 11 दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, फोटो- इंस्टाग्राम
Baaghi 4 Box Office Collection Day 11: टाइगर श्रॉफ की फिल्म बागी 4 को बॉक्स ऑफिस पर दो हफ्ते होने वाले हैं. फिल्म ने शुरुआती दिनों में बेहतर परफॉर्म किया, लेकिन दूसरे हफ्ते में इसका क्रेज खत्म हो गया. आइए आपको बताते हैं फिल्म के 11वें दिन का कलेक्शन.
Baaghi 4 Box Office Collection Day 11: टाइगर श्रॉफ की फिल्म बागी 4 ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाकर रखी है. 5 सितंबर 2025 को रिलीज हुई इस एक्शन थ्रिलर को सिनेमाघरों में 11 दिन हो गए है. मूवी में सोनम बाजवा, श्रेयस तलपड़े, सौरभ सचदेवा, उपेंद्र लिमये और शीबा आकाशदीप साबिर भी नजर आए हैं. संजय दत्त मूवी में खलनायक के किरदार में दिखे हैं. पहले हफ्ते मूवी ने अच्छा परफॉर्म किया, लेकिन दूसरे वीक में इसकी हालत खराब हो गई. चलिए आपको मूवी का बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट बताते हैं.
बागी 4 ने 11वें दिन कितने रुपये अपने खाते में जोड़ लिए
Sacnilk की शुरुआत रिपोर्ट्स के अनुसार, भारतीय बॉक्स ऑफिस पर बागी 4 ने 11वें दिन 0.02 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. ये सुबह के आंकड़े है और इसमें बदलाव होगा. फिल्म की टोटल कमाई 49.77 करोड़ हो गई है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार फिल्म का बजट 80 करोड़ है. जिस हिसाब से मूवी आगे बढ़ रही है, वैसे में तो फिल्म का अपने बजट तक पहुंचना मुश्किल लग रहा है.
घरेलू बॉक्स ऑफिस पर बागी 4 ने कितना कलेक्शन किया
- Baaghi 4 Box Office Collection Day 1- 12 करोड़
- Baaghi 4 Box Office Collection Day 2- 9.25 करोड़
- Baaghi 4 Box Office Collection Day 3- 10 करोड़
- Baaghi 4 Box Office Collection Day 4- 4.5 करोड़
- Baaghi 4 Box Office Collection Day 5- 4 करोड़
- Baaghi 4 Box Office Collection Day 6- 2.65 करोड़
- Baaghi 4 Box Office Collection Day 7- 2.1 करोड़
- Baaghi 4 Box Office Collection Day 8- 1.26 करोड़
- Baaghi 4 Box Office Collection Day 9- 1.85 करोड़
- Baaghi 4 Box Office Collection Day 10- 2.15 करोड़
- Baaghi 4 Box Office Collection Day 11- 0.02 करोड़ (Early Reports)
Baaghi 4 Total Box Office Collection- 49.77 करोड़
यह भी पढ़ें- Saiyaara: 570 करोड़ी फिल्म सैयारा का हंसल मेहता ने किया रिव्यू, कहा- आप नजरें हटा ही नहीं सकते
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










