अस्सी: तीसरे हफ्ते में भी फीकी रही फिल्म की कमाई, जानिए कलेक्शन

Updated:
विज्ञापन
Assi Box Office Collection Day 14

Assi Box Office Collection Day 14

Assi Box Office Collection Day 16: तापसी पन्नू की फिल्म ‘अस्सी’ बॉक्स ऑफिस पर कमाई अब खास नहीं कर रही है. रिलीज के 16वें दिन भी फिल्म की कमाई बहुत ज्यादा बढ़ती नहीं दिखी.

विज्ञापन

Assi Box Office Collection Day 16: अनुभव सिन्हा डायरेक्टेड फिल्म ‘अस्सी’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए अब 16 दिन हो चुके हैं. शुरुआत में फिल्म से अच्छी कमाई की उम्मीद की जा रही थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर इसका खास परफॉर्मेंस नहीं रहा. पहले हफ्ते के बाद ही फिल्म की रफ्तार धीमी पड़ गई थी और अब तीसरे हफ्ते में भी कलेक्शन बहुत ज्यादा बढ़ता नहीं दिख रहा है. इस फिल्म में बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू एक वकील के किरदार में नजर आती है, जो महिलाओं के लिए अपनी आवाज उठाती है. आइए आपको बताते हैं फिल्म की तीसरे हफ्ते की कमाई.

16वें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने डे 16 यानी शनिवार को भारत बॉक्स ऑफिस पर 0.30 करोड़ रुपये की कमाई की है. इसके साथ ही फिल्म का टोटल कलेक्शन करीब 10 करोड़ रुपये के आसपास पहुंच गया है.

दर्शकों की ओर से मिली ये प्रतिक्रिया

फिल्म की कहानी और एक्टिंग को लेकर दर्शकों का रिस्पॉन्स मिला-जुला रहा है. कुछ लोगों को फिल्म का कोर्टरूम ड्रामा पसंद आया, लेकिन बड़ी संख्या में दर्शक इसे देखने थिएटर तक नहीं पहुंचे. उस समय ‘बॉर्डर 2’ और मर्दानी 3 जैसी फिल्में थिएटर में अपनी जगह बनाई हुई थी. यही वजह है कि फिल्म की कमाई उम्मीद के मुताबिक नहीं हो पाई. अब तीसरे हफ्ते में भी फिल्म के लिए बॉक्स ऑफिस पर बड़ी कमाई करना थोड़ा मुश्किल हो सकता है क्योंकिं बॉक्स ऑफिस पर ‘द केरला ‘स्टोरी 2’ चल रही है, जो ‘अस्सी‘ के मुकाबले अच्छा परर्फॉर्म कर रही है और उसे अच्छी ऑडियंस मिल रही है.

फिल्म की स्टारकास्ट

इस फिल्म में तापसी पन्नू के साथ कई जाने-माने कलाकार नजर आ रहे हैं. इनमें मनोज पहवा कानी कुसरूति, मोहम्मद जीशान अय्यूब और अद्विक जैसवाल जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में दिखाई देते हैं. फिलहाल फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धीमी रफ्तार से चल रही है और थोडा़ कलेक्शन कर रही है.

यह भी पढ़ें: कौन है वो लड़का, जिसके साथ चुपके से मैच देखने गई थीं तृप्ति डिमरी

विज्ञापन
अनुष्का सिंह

लेखक के बारे में

By अनुष्का सिंह

अनुष्का सिंह प्रभात खबर डिजिटल में लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं. वह फैशन, ब्यूटी, स्किनकेयर, होम डेकोर, गार्डनिंग, घरेलू टिप्स और रोजमर्रा की लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर खबरें लिखती हैं. इसके अलावा वह बदलते लाइफस्टाइल ट्रेंड्स, मौसमी देखभाल, हेल्थ टिप्स और घर को बेहतर बनाने से जुड़ी उपयोगी जानकारी भी पाठकों तक पहुंचाती हैं. उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, रांची से मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को आसान भाषा में सटीक, भरोसेमंद और उपयोगी जानकारी मिले, जिसे वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में आसानी से अपना सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola