ePaper

कौन है वो लड़का, जिसके साथ चुपके से मैच देखने गई थीं तृप्ति डिमरी

Updated at : 07 Mar 2026 7:11 PM (IST)
विज्ञापन
Tripti Dimri Relationship

Tripti Dimri Relationship (Image: Instagram)

Tripti Dimri Relationship: भारत-इंग्लैंड मैच के दौरान वानखेड़े स्टेडियम में कई बॉलीवुड सितारे नजर आए. इसी बीच तृप्ति डिमरी की तस्वीरें उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड सैम मर्चेंट के साथ वायरल हो गईं, जिसके बाद एक बार फिर दोनों के रिश्ते को लेकर अटकलें तेज हो गईं हैं. जानिए कब-कब साथ दिखे दोनोंं…

विज्ञापन

Tripti Dimri Relationship: मुंबई का वानखेड़े स्टेडियम कल क्रिकेट और बॉलीवुड सितारों की मौजूदगी से गुलजार नजर आया. भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया ने 7 रन से जीत हासिल कर ICC Men’s T20 World Cup 2026 के फाइनल में जगह बना ली. मैच के दौरान स्टेडियम में मौजूद कई बॉलीवुड सितारों की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गए. मैच देखने के लिए रणबीर कपूर अपनी पत्नी आलिया भट्ट और बेटी राहा कपूर के साथ स्टेडियम पहुंचे थे.

सैम मर्चेंट की इंस्टा स्टोरी का स्क्रीनशॉट

इसके अलावा तृप्ति डिमरी भी स्टेडियम में मौजूद थीं और उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं. खास बात यह रही कि तस्वीरों में उनके साथ रूमर्ड बॉयफ्रेंड सैम मर्चेंट भी दिखाई दिये. 

सैम और तृप्ति दोनों पहुंचे थे मैच देखने

तृप्ति डिमरी की इंस्टा स्टोरी का स्क्रीनशॉट

दरअसल, सैम मर्चेंट ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर कुछ फोटो शेयर किए, जिनमें वह अपने दोस्तों के साथ मैच का लुत्फ उठाते दिखाई दिए. वहीं तृप्ति ने भी स्टेडियम को बैकग्राउंड में रखते हुए अपनी एक फोटो इंस्टाग्राम पर पोस्ट की.

पहले भी साथ नजर आ चुके हैं दोनों

बताया जा रहा है कि 23 फरवरी को तृप्ति ने अपना 31वां जन्मदिन भी सैम मर्चेंट के साथ सेलिब्रेट किया था. यह पहली बार नहीं है जब दोनों की तस्वीरों को लेकर चर्चा हो रही है. तृप्ति अक्सर सोशल मीडिया पर ऐसी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं, जिनसे उनके और सैम के रिश्ते को लेकर अटकलें तेज हो जाती हैं. 

गोवा वेकेशन के बाद भी तेज हुई थीं अटकलें

पिछले साल मार्च में दोनों के गोवा वेकेशन की भी काफी चर्चा हुई थी. उस दौरान तृप्ति ने अपने वेकेशन की कई खूबसूरत तस्वीरें शेयर की थीं. एक फोटो में वह सफेद शर्ट और काले पैंट में खूबसूरत नजारे के सामने पोज देती नजर आई थीं. दिलचस्प बात यह रही कि उसी लोकेशन से सैम मर्चेंट ने भी कुछ तस्वीरें पोस्ट की थीं. हालांकि, दोनों ने साथ में कोई फोटो साझा नहीं की, लेकिन तस्वीरों के बैकग्राउंड एक जैसे होने से लोगों ने अंदाजा लगा लिया कि दोनों साथ में छुट्टियां मना रहे थे. हालांकि, दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर अभी तक कोई ऑफिशियल बयान नहीं दिया है.

यह भी पढ़ें: Avika Gor Pregnancy: पैपराजी को पोज देते-देते उल्टी करने लगीं अविका गौर, क्या देने वाली हैं खुशखबरी?

विज्ञापन
Aniket Kumar

लेखक के बारे में

By Aniket Kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola