Apne 2: डायरेक्टर अनिल शर्मा ने ‘अपने 2’ को लेकर दिया अपडेट, कही ये बात
Published by : Divya Keshri Updated At : 18 Aug 2025 8:53 AM
Apne 2
Apne 2: साल 2007 में आई फिल्म अपने में पहली बार धर्मेंद्र, सनी और बॉबी देओल एक साथ दिखे थे. फैंस ने इस फैमिली फिल्म को काफी पसंद किया था. 2020 में इसके सीक्वल की घोषणा हुई थी. अब फिल्म को लेकर नई खबर सामने आई है. डायरेक्टर अनिल शर्मा ने कहा, स्क्रिप्ट तैयार हो चुकी है.
Apne 2: साल 2007 में धर्मेंद्र, सनी देओल और बॉबी देओल पहली बार साथ में फिल्म अपने में नजर आए थे. फिल्म में तीनों देओल को साथ में देखकर फैंस काफी उत्साहित हो गए थे. मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की और नवंबर 2020 में इसके सीक्वल की घोषणा की गई थी. हालांकि उसके बाद से मूवी को लेकर कुछ कहा नहीं गया. रिपोर्ट्स की मानें तो अपने 2 में सनी के बेटे करण देओल को कास्ट करने की बात कही गई थी. उसके बाद से अब जाकर फिल्म पर लेटेस्ट अपडेट आया है.
अपने 2 को लेकर अनिल शर्मा ने दिया अपडेट
अपने 2 को लेकर डायरेक्टर अनिल शर्मा ने न्यूज 18 शोशा संग बातचीत में बताया कि, “ अपने 2 जरूर बन रही है. स्क्रिप्टिंग पूरी हो चुकी है. मेरे पास फिलहाल अभी बहुत सारे स्क्रिप्ट्स हैं. मैं लगा हुआ हूं कि सब कर सकूं.” हालांकि उनका ये अगला प्रोजेक्ट नहीं हो सकता क्योंकि उनके पास अभी गदर 3 है, जिसका फैंस इंतजार कर रहे हैं. इसके अलावा उनके पास एक लव स्टोरी भी है जिसपर वह कुछ समय से काम कर रहे हैं.
फिल्म अपने के लिए इस तरह से तीनों देओल ने भरी दी हामी
अनिल शर्मा ने एक बार इंटरव्यू में बताया था कि फिल्म अपने के लिए उन्होंने धर्मेंद्र, सनी देओल और बॉबी देओल को कैसे मनाया था. उन्होंने कहा था, उन्हें फिल्म अपने के लिए मनाना मुश्किल नहीं था. तीनों साथ में फिल्म करना चाहते थे और वह चाहते थे कि ये मूवी मैं बनाऊं. जिस दिन मेरे पास अपने की स्टोरी आई, वह काफी खुश हो गए थे. जब मैंने धरम जी कहानी सुनाई तो वह रो पड़े थे. जब बॉबी ने स्क्रिप्ट सुनी तो उन्होंने मुझे हग कर लिया था. जब सनी ने सुना कि उनके भाई और पिता ने फिल्म करने के लिए हामी भर दी है तो उन्होंने भी हां कह दिया. हमारे बीच बहुत प्यार और मोहब्बत है.
यह भी पढ़ें- War 2 Worldwide Collection: ‘वॉर 2’ का वर्ल्डवाइड तूफान- ब्लॉकबस्टर या फ्लॉप? आंकड़े करेंगे हैरान
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










