War 2 Worldwide Collection: ‘वॉर 2’ का वर्ल्डवाइड तूफान- ब्लॉकबस्टर या फ्लॉप? आंकड़े करेंगे हैरान

Published by : Divya Keshri Updated At : 18 Aug 2025 7:25 AM

विज्ञापन

वॉर 2 ने तोड़ा सलमान खान की इस फिल्म का रिकॉर्ड, तसवीर- इंस्टाग्राम

War 2 Worldwide Collection: ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर स्टारर वॉर 2 इन दिनों सिनेमाघरों में जबरदस्त तूफान मचा रही है. रिलीज के पहले ही दिन से फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की. अब वर्ल्डवाइड कलेक्शन की ताजा रिपोर्ट सामने आ गई है.

विज्ञापन

War 2 Worldwide Collection: ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर की मोस्ट अवेटेड फिल्म वॉर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर बड़ा धमाका कर दिया. अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी ये फिल्म वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स का नया चैप्टर है, जो 14 अगस्त 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई. फिल्म ने दमदार ओपनिंग की और धुआंधार कमाई की. चार दिनों में मूवी ने अबतक 140 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली. जबकि वर्ल्डवाइड भी मूवी ने अच्छा प्रदर्शन किया.

वॉर 2 का दुनियाभर में बजा डंका

वॉर 2 को रजनीकांत और नागार्जुन की कुली से कड़ा मुकाबला मिल रहा है. रिलीज के शुरुआती तीन दिनों में फिल्म की कमाई में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है, लेकिन दर्शकों का उत्साह लगातार बना हुआ है. sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में फिल्म ने 148.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जबकि दुनियाभर में इसकी कमाई 215 करोड़ रुपये तक पहुंच चुकी है. रविवार की छुट्टी का फायदा मूवी को मिलेगी और इसके कलेक्शन में इजाफा होगा.

घरेलू बॉक्स ऑफिस पर वॉर 2 का कलेक्शन

  • War 2 Collection Day 1- 52 करोड़ रुपये
  • War 2 Collection Day 2- 57.35 करोड़ रुपये
  • War 2 Collection Day 3- 33.25 करोड़ रुपये
  • War 2 Collection Day 3- 5.75 करोड़ रुपये

War 2 Total Collection- 148.35 करोड़ रुपये

जूनियर एनटीआर और ऋतिक रोशन का क्लैश

फिल्म में ऋतिक रोशन, जूनियर एनटीआर के साथ-साथ दर्शकों को कियारा आडवाणी, आशुतोष राणा और अनिल कपूर भी देखने को मिले. मूवी में एक बार फिर से ऋतिक ने कबीर का किरदार निभाया है. जो उन्हें वॉर में प्ले किया था. जबकि एनटीआर खलनायक के रोल में दिखे हैं. दोनों की जोड़ी को देखने के लिए फैंस सिनेमाघरों में आ रहे हैं. इसके अलावा कियारा की एंट्री ने फिल्म को और खास बना दिया है. धांसू एक्शन सीन, भव्य सीन और अयान मुखर्जी के स्टाइलिश निर्देशन की वजह से मूवी सिनेमाघरों में छाई हुई है.

यह भी पढ़ें- War 2 Worldwide Collection: ‘वॉर 2’ का वर्ल्डवाइड धमाका, ब्लॉकबस्टर बनी या हुई बुरी तरह फ्लॉप? कलेक्शन ने चौंकाया

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola