Animal 2: रणबीर कपूर की फिल्म में इस एक्ट्रेस की हुई फिर से एंट्री, कहा- दर्शकों ने पहले पार्ट को खूब पसंद किया
Published by : Divya Keshri Updated At : 23 Dec 2025 10:15 AM
Animal 2
Animal 2: फिल्म 'एनिमल' ने बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की थी. फिल्म का हिस्सा रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर, बॉबी देओल थे. फैंस इसके सीक्वल का इंतजार कर रहे हैं. अब सीक्वल में एक एक्ट्रेस की एंट्री हो गई है.
Animal 2: इंटेंस ड्रामा फिल्म ‘एनिमल’ ने बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर दिया था. संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ने जमकर कमाई की थी और दर्शकों के होश उड़ा दिए थे. फिल्म में रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना ने मुख्य किरदार निभाया था. फैंस अब दूसरे पार्ट का इंतजार कर रहे हैं. फिल्म के सीक्वल का नाम ‘एनिमल पार्क’ है और इसपर लेकर एक्ट्रेस सलोनी बत्रा ने अपडेट दिया है. सलोनी फिल्म में रणबीर की बड़ी बहन के किरदार में दिखी थी. उन्होंने बताया कि वह ‘एनिमल पार्क’ का हिस्सा होंगी.
क्या ‘एनिमल 2’ का हिस्सा हैं सलोनी बत्रा?
सलोनी बत्रा इन दिनों वेब सीरीज ‘भय’ में नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस ने जूम के साथ बातचीत में ‘एनिमल 2’ को लेकर बात की. उन्होंने कहा, “मैं ‘एनिमल 2’ में हूं. लोगों ने ‘एनिमल‘ को पसंद किया था और मेकर्स मनोरंजन और एक्शन के लिए इस तरह की फिल्में बनाना चाहते हैं. यह बॉक्स ऑफिस और हमारे लिए भी अच्छा है.”
‘एनिमल पार्क’ को लेकर क्या कहा था रणबीर कपूर ने?
कुछ समय पहले रणबीर कपूर ने फैंस को ‘एनिमल पार्क’ के बारे में अपडेट दिया था. रणबीर ने कहा था, “एनिमल पार्क 2027 में शुरू होना चाहिए. संदीप इस आइडिया, म्यूजिक और किरदारों के बारे में मुझसे बात कर रहे हैं और यह बहुत जबरदस्त है. मैं सेट पर जाने का इंतजा नहीं कर सकता.”
इन फिल्मों में नजर आएंगे रणबीर कपूर
रणबीर कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म रामायण में बिजी है. इस फिल्म में वह भगवान राम का किरदार निभा रहे हैं और माता सीता के किरदार में साई पल्लवी नजर आएंगी. फिल्म का हिस्सा साउथ स्टार यश, सनी देओल, रवि दुबे, लारा दत्ता, अरुण गोविल, रकुल प्रीत सिंह हैं. इसके अलावा एक्टर लव एंड वॉर में आलिया भट्ट और विक्की कौशल के साथ काम कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें- Salman Khan Latest Photo: बहुत ज्यादा बाहर निकल आई हैं सलमान खान के पैर की नसें, इंस्टाग्राम पोस्ट से खुल गई पोल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










