Andaz Apna Apna Re-Release Box Office Collection: तीन दशक बाद थिएटर में लौटी 'अंदाज अपना अपना', पहले दिन की कमाई ने चौंकाया
Published by : Divya Keshri Updated At : 25 Apr 2025 2:26 PM
aamir khan on Andaz Apna Apna 2
Andaz Apna Apna Re-Release Box Office Collection: आमिर खान और सलमान खान की फिल्म अंदाज अपना अपना आज फिर से सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है. इस फिल्म के साथ इमरान हाशमी की मूवी ग्राउंड जीरो भी रिलीज हुई है.
Andaz Apna Apna Re-Release Box Office Collection: आमिर खान और सलमान खान की सुपरहिट कॉमेडी फिल्म अंदाज अपना अपना 25 अप्रैल यानी आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म असल में साल 1994 में रिलीज हुई थी. फिल्म में रवीना टंडन, करिश्मा कपूर, परेश रावल और शक्ति कपूर भी अहम किरदारों में नजर आए थे. राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने आज दोबारा थिएटर में वापसी की है और करीब 30 साल बाद दर्शकों को अमर-प्रेम की मजेदार जोड़ी फिर से देखने को मिल रही है. दोबारा रिलीज होने पर फिल्म का कैसा प्रदर्शन बॉक्स ऑफिस पर रहा, इस बारे में आपको बताते हैं.
फिल्म अंदाज अपना अपना हुई रिलीज
फिल्म अंदाज अपना अपना के दोबारा रिलीज को लेकर दर्शक काफी उत्साहित थे. अर्ली रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान और आमिर खान की फिल्म को पहले दिन मिला-जुला रिस्पांस मिल रहा है. फिल्म की शुरुआत सामान्य रही. फिल्म ने पीवीआर, इनॉक्स और सिनेपोलिस जैसे देश के टॉप तीन मल्टीप्लेक्स चेन में लगभग 5500 एडवांस टिकट्स पहले ही बिक चुके थे. यह आंकड़ा नई रिलीज हुई इमरान हाशमी की फिल्म ग्राउंड जीरो से बेहतर था. ग्राउंड जीरो भी आज रिलीज हुई है और इसे लेकर दर्शकों में उतना एक्साइटमेंट नहीं है. उम्मीद की जा रही है कि आने वाले दिनों में अंदाज अपना अपना ग्राउंड जीरो से बेहतर कमाई करेगी.
अंदाज अपना अपना 4K क्वालिटी में हुई रिलीज
फिल्म अंदाज अपना अपना को 4K क्वालिटी और डॉल्बी 5.1 साउंड में रीमास्टर कर रिलीज किया गया है. इसका नया ट्रेलर 7 अप्रैल को रिलीज हुआ था. फिल्म साल 1994 में बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी. इस कॉमेडी फिल्म का निर्देशन विनय कुमार सिन्हा ने किया था और इसने उस समय बॉक्स ऑफिस पर 5.25 करोड़ रुपये की कमाई की थी. उस समय ओपनिंग डे पर मूवी ने 25 लाख रुपये का कलेक्शन किया था. हालांकि बीते कुछ सालों में फिल्म की लोकप्रियता मिली है. इसमें महमूद, जगदीप और देवेन शर्मा कलाकारों ने काम किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं. पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं. उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है. दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया. खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा. इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं. फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है. दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है. यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें. फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










