Alia Bhatt: जिगरा का प्रमोशन करने मशहूर एलन वॉकर के शो पर पहुंची आलिया भट्ट, तस्वीरें देख फैंस हुए हैरान

Updated:
विज्ञापन
Alia Bhatt: जिगरा का प्रमोशन करने मशहूर एलन वॉकर के शो पर पहुंची आलिया भट्ट, तस्वीरें देख फैंस हुए हैरान

Alia Bhatt अपनी अपकमिंग फिल्म जिगरा के प्रमोशन के लिए ग्रैमी विनर डीजे एलन वॉकर के शो ब���ंगलुरु पहुंची. यहां उन्हें देख आलिया भट्ट के फैंस काफी हैरान और खुश दोनों हुए.

विज्ञापन

Alia Bhatt: बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट हाल ही में बेंगलुरु में आयोजित ग्रैमी विनर डीजे एलन वॉकर के शो में पहुंची. उनकी स्पेशल अपीयरेंस ने फैंस को हैरान कर दिया. अब इस कॉन्सर्ट की कई तस्वीरें और विडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. आलिया भट्ट ने इस कॉन्सर्ट में अपने अपकमिंग एक्शन फिल्म ‘जिगरा’ का प्रमोशन भी किया.

आलिया ने देसी अंदाज में किया फैंस को हेलो

आलिया भट्ट की इस वायरल वीडियो में, वह बेंगलुरु को देसी अंदाज में ग्रीट करती हैं. उन्होंने कहा, “नमस्कार बेंगलुरु.” इसके बाद उन्होंने मुस्कुराते हुए सभी को वेव किया. इस दौरान बैकग्राउंड में उनकी फिल्म जिगरा का गाना ‘चल कुड़िए’ चल रहा था. आलिया भट्ट ने इस इवेंट के लिए ब्लू ऑफ-शोल्डर बॉडीकॉन ड्रेस और हील्स पहनी थी. इस गेटअप में वह काफी खूबसूरत नजर आ रही थीं. वहीं, डीजे एलन ग्रे हुडी और ब्लैक ट्राउजर में नजर आए थे. इसके साथ ही उन्होंने चेहरे पर ब्लैक मास्क भी पहना हुआ था.

फैंस हुए खुश

आलिया भट्ट और एलन वॉकर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर देख फैंस काफी खुश और हैरान हुए. एक यूजर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पहले ट्विटर) पर लिखा, “ओएमजी? आलिया भट्ट एलन वॉकर कॉन्सर्ट में और वह कितनी चमकदार दिख रही हैं.” एक वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा, “स्टार गर्ल.” जबकि अन्य ने लिखा कि”वाह, वह अद्भुत लग रही हैं. वह दर्शकों के सामने आने के लिए ही पैदा हुई है.”

फिल्म के बारे में

आलिया भट्ट और वेदांग रैना की फिल्म जिगरा 11 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. यह फिल्म आलिया भट्ट की पहली एक्शन फिल्म है. फिल्म में आलिया भट्ट का किरदार सत्या का है, जिसके माता पिता अब इस दुनिया में नहीं, उसके पास सिर्फ उसका भाई है, जिसकी रक्षा करने के लिए वह हर मुश्किलों का सामना करने को तैयार है. फिल्म में सत्या के भाई का किरदार वेदंग रैना निभा रहे हैं.

Also Read: Ranveer Singh: आदित्य धर की स्पाई-थ्रिलर में 19 साल की एक्ट्रेस संग इश्क लड़ाएंगे एक्टर, मेकर्स पर आग बबूला हुए फैंस

Also Read: Alpha Release Date Out: आलिया भट्ट और शरवरी की फिल्म ‘अल्फा’ जानिए कब होगी रिलीज, तारीख का हुआ ऐलान

विज्ञापन
शीतल चौबे

लेखक के बारे में

By शीतल चौबे

शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.

किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.

मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.

उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.

करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.

नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola