Ranveer Singh: आदित्य धर की स्पाई-थ्रिलर में 19 साल की एक्ट्रेस संग इश्क लड़ाएंगे एक्टर, मेकर्स पर आग बबूला हुए फैंस
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 05 Oct 2024 1:47 PM
Ranveer Singh जल्द ही आदित्य धर की स्पाई-थ्रिलर फिल्म में नजर आएंगे. अब तक फिल्म संजय दत्त, आर माधवन और अर्जुन रामपाल जैसे सितारों का नाम जुड़ चुका है. अब फिल्म की हीरोइन पर एक बड़ी अपडेट सामने आई है.
Ranveer Singh जल्द ही रोहित शेट्टी की निर्देशित मास-एक्शन फिल्म ‘सिंघम अगेन’ में नजर आएंगे. यह फिल्म दिवाली के मौके पर सिनेमाघरों में दस्तक देगी. इसके बाद रणवीर सिंह आदित्य धर की स्पाई-थ्रिलर में नजर आएंगे. इस बड़े बजट पर बनने वाली फिल्म में संजय दत्त, आर माधवन और अर्जुन रामपाल जैसे सितारे काम करेंगे. अब इस फिल्म की एक्ट्रेस के लिए एक नया नाम जुड़ता नजर आ रहा है, जो सिर्फ 19 साल की हैं. इस वजह से फिल्म के मेकर्स पर फैंस काफी भड़के हुए हैं. आइए बताते हैं इस एक्ट्रेस का नाम, जिसके साथ रणवीर सिंह इश्क लड़ाएंगे.
19 साल की सारा अर्जुन के साथ रोमांस करेंगे रणवीर सिंह
आदित्य धर की अपकमिंग स्पाई-थ्रिलर फिल्म का टाइटल अब तक फाइनल नहीं हुआ है. साथ ही फिल्म की लीड एक्ट्रेस पर भी कोई मुहर नहीं लगी है. इसी बीच पीपिंग मून की रिपोर्ट के अनुसार 19 साल की सारा अर्जुन रणवीर सिंह के साथ रोमांस करते नजर आएंगी. सारा इससे पहले साल 2022 की फिल्म पोन्नियिन सेलवन में ऐश्वर्या राय के युवा किरदार में दिखी थीं.
सोशल मीडिया पर मचा बवाल
पोन्नियिन सेलवन एक्ट्रेस सारा अर्जुन सिर्फ 19 साल की हैं और रणवीर सिंह 39 साल के हैं, जिसकी वजह से सोशल मीडिया पर फैंस काफी भड़के हुए हैं. एक यूजर ने रणवीर की पहली 2011 की फिल्म का जिक्र करते हुए लिखा कि, “जब बैंड बाजा बारात रिलीज़ हुई थी, तब वह 5 साल की थी.” वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा, “ओह 39 वर्षीय एक टीनेजर के साथ रोमांस कर रहा है!?? उन्हें कैसे लगा कि यह ठीक है.” इसके अलावा कई यूजर्स ने मेकर्स पर टिप्पणी करते हुए लिखा कि, “रणवीर ने उन्हें हीरोइन के तौर पर नहीं चुना… इसलिए उन्हें बुरा-भला कहने की जरूरत नहीं है.”
Also Read: Emergency: कंगना रनौत के बाद ‘इमरजेंसी’ के मेकर्स ने CBFC कट्स पर जताई सहमति, मांगी 2 हफ्ते की मोहलत
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










