करिश्मा कपूर से टूटा रिश्ता, फिर नहीं की शादी, 50 की उम्र में अब तक कुंवारे क्यों हैं अक्षय खन्ना?

Author : Divya Keshri Updated At : 28 Mar 2025 7:54 AM

विज्ञापन

Akshaye Khanna birthday

Akshaye Khanna: दिग्गज एक्टर विनोद खन्ना के बेटे अक्षय खन्ना ने अभी तक शादी नहीं की. इस बारे में एक्टर ने खुद खुलासा किया था. हालांकि बहुत कम लोग जानते होंगे कि उनका नाम करिश्मा कपूर से जुड़ चुका है.

विज्ञापन

Akshaye Khanna: विक्की कौल स्टारर फिल्म छावा में औरंगजेब का किरदारअक्षय खन्ना ने बड़ी शिद्दत से निभाया है. औरंगजेब के किरदार में वह बेहद खूखांर दिखे हैं. आज अक्षय अपना 50वां जन्मदिन मना रहे हैं. दिग्गज एक्टर विनोद खन्ना के बेटे अक्षय ने फिल्मी दुनिया में साल 1997 में फिल्म हिमालय पुत्र से कदम रखा था. उसी साल फिल्म बॉर्डर भी सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. उसके बाद तो एक्टर ने कई फिल्मों में काम किया. जिसमें लचल, गांधी, माई फादर, हंगामा, हमराज शामिल हैं. फिल्मों के अलावा उनकी पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने शादी नहीं की है. इसके पीछे की वजह उन्होंने एक इंटरव्यू में बताई थी.

करिश्मा कपूर से शादी करते-करते रह गए अक्षय खन्ना

अक्षय खन्ना का नाम कई एक्ट्रेसेस संग जुड़ चुका हैं, लेकिन बहुत कम लोग जानते होंगे कि उनकी शादी करिश्मा कपूर से होते-होते रह गई. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो करिश्मा का जब अजय देवगन से ब्रेकअप हुआ तो, एक्ट्रेस की दोस्ती अजय देवगन से हो गई. ये दोस्ती जल्द ही प्यार में बदल गई. उनके रिश्ते को रणधीर कपूर ने मंजूरी भी दे दी थी, लेकिन एक शख्स की वजह से ये शादी नहीं हुई. रिपोर्ट्स की मानें तो रणधीर ने शादी का प्रप्रोजल अक्षय के घर भेजा था. कहा जाता है कि करिश्मा की मां बबीता ये शादी नहीं चाहती थी क्योंकि उस वक्त करिश्मा का करियर टॉप पर था. जिसके बाद ये रिश्ता खत्म हो गया. करिश्मा के साथ अपने रिश्ते या ब्रेकअप के बारे में कभी भी अक्षय ने बात नहीं की.

50 साल की उम्र में अक्षय खन्ना क्यों हैं कुंवारे?

हिंदुस्तान टाइम्स संग एक इंटरव्यू में जब उनसे अक्षय खन्ना से पूछा गया कि उन्होंने अभी तक शादी क्यों नहीं की. इसपर एक्टर ने जवाब दिया था कि “मैं खुद को (शादी करते हुए) नहीं देखता. जैसा कि लोग कहते हैं, मैं शादी मैटिरियल नहीं हूं. मैं उस तरह के (हमने पूछा, क्या यह कमिटमेंट की बात है)… नहीं, बात कमिटमेंट की नहीं है, बल्कि उस तरह की जिंदगी की है. शादी सब कुछ बदल देती है. मैं अपनी जिंदगी पर पूरा कंट्रोल चाहता हूं. जब आप अपना जीवन किसी और के साथ शेयर करते हैं, तो आप उस पर पूरा कंट्रोल नहीं रख सकते. आपको अपना बहुत सारा कंट्रोल छोड़ना पड़ता है. आप एक-दूसरे की लाइफ शेयर करते हैं.”

यह भी पढ़ें- Empuraan Review: मोहनलाल की फिल्म एम्पुरान के क्लाइमेक्स की हो रही रही चर्चा, देखने से पहले जान लें क्या कह रही पब्लिक

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola