Empuraan Review: मोहनलाल की फिल्म एम्पुरान के क्लाइमेक्स की हो रही रही चर्चा, देखने से पहले जान लें क्या कह रही पब्लिक
Empuraan Review
Empuraan Review: मोहनलाल की एक्शन थ्रिलर ‘एल2: एम्पुरान’ आज बड़े पर्दे पर रिलीज हो गई. फिल्म के रिव्यूज आने लगे हैं.
Empuraan Review: साउथ एक्टर मोहनलाल की एक्शन थ्रिलर ‘एल2: एम्पुरान’ इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई है. दो ही फिल्मों की बात इंटरेनट पर हो रही है, पहली सलमान खान की ‘सिकंदर’ और दूसरी ‘एल2: एम्पुरान’ की. ईद से पहले मोहनलाल की फिल्म आज सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन, मंजू वारियर, टोविनो थॉमस, इंद्रजीत सुकुमारन, अभिमन्यु सिंह ने अहम किरदार निभाया हैं. पृथ्वीराज सुकुमारन की ओर से निर्देशित फिल्म के रिव्यूज आने लगे हैं. चलिए आपको बताते हैं दर्शकों को फिल्म कैसी लगी.
एम्पुरान का रिव्यू
मोहनलाल कोच्चि के कविता थिएटर में ‘एल2: एम्पुरान’ के ओपनिंग डे पर फिल्म के पहले स्क्रीनिंग में अपनी पत्नी सुचित्रा संग पहुंचे. फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर अपने रिएक्शन शेयर कर रहे हैं. एक मीडिया यूजर ने फिल्म का रिव्यू करते हुए लिखा, फस्ट भाग में हल्की-फुल्की कहानी, असाधारण अंतराल, असाधारण दूसरा भाग और बेहतरीन क्लाइमेक्स, आश्चर्यजनक पोस्ट क्रेडिट. एक यूजर ने लिखा, इतिहास में पहली बार मलयालम सिनेमा का हिंदी संस्करण 50 लाख+ की कमाई करने जा रहा है. मौजूदा प्री-सेल्स- 49.12 लाख. पहला दिन 75 लाख+ कन्फर्म होगी, अगर नतीजे भी सकारात्मक रहे, तो हम करोड़ों में गिन सकते हैं.
ममूटी ने एम्पुरान टीम को दी बधाई
मेकर्स की मानें तो मोहनलाल फिल्म ‘एल2: एम्पुरान’ केरल में 745 स्क्रीनों पर 4500 से अधिक शो दिखाए जाएंगे. ममूटी ने एक्स पर फिल्म को लेकर लिखा, ”पूरी टीम और क्रू को शुभकामनाएं. उम्मीद है कि यह दुनिया भर की सीमाओं को पार करेगी और पूरे मलयालम उद्योग को गौरवान्वित करेगी. मोहनलाल और पृथ्वी, आपके लिए प्रार्थना करता हूं.”
यह भी पढ़ें- स्टेज पर फूट-फूटकर रोने लगी ये बॉलीवुड की पॉपुलर सिंगर, बोली- मैंने लाइफ में कभी किसी को… VIDEO
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Loading Review Hub...
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए







