अभिषेक बच्चन संग तलाक की खबरों के बीच ऐश्वर्या राय बच्चन ने किया ये काम, खुशी से झूमे अमिताभ बच्चन और आराध्या

Updated:
विज्ञापन
अभिषेक बच्चन संग तलाक की खबरों के बीच ऐश्वर्या राय बच्चन ने किया ये काम, खुशी से झूमे अमिताभ बच्चन और आराध्या

बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन और अभिषेक बच्चन कुछ समय से खबरों में बने हुए है. रिपोर्ट्स में बाताया जा रहा है कि दोनों के रिश्ते में दरार आ गई है. इन सबके बीच बच्चन परिवार एक बार फिर से साथ में दिखा. हाल ही में एक मैच के दौरान, ऐश्वर्या, अमिताभ बच्चन, आराध्या बच्चन और अभिषेक साथ में नजर आए.

विज्ञापन
undefined

बीते कुछ समय से खबर आ रही है कि बच्चन परिवार से ऐश्वर्या राय दूर रह रही है. रिपोर्ट्स में बताया जा रहा था कि एक्ट्रेस जलसा में नहीं रहती. वो अपनी बेटी के साथ अलग घर में रहती है.

undefined

कहा जा रहा था कि अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन के रिश्ते में दरार आ गई है. कुछ समय पहले एक्टर के हाथ में उनकी शादी वाली रिंग नहीं दिखी. जिसके बाद फैंस कयास लगाने लगे कि कही दोनों तलाक तो नहीं ले रहे. हालांकि कपल की तरफ से इसपर कुछ कहा नहीं गया है.

Also Read: Anupama: अधिक मेहता की शो में होगी दोबारा एंट्री, पाखी-वनराज की जिंदगी में आएगा बड़ा तूफान
undefined

इन खबरों के बीच धीरूभाई अंबानी इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिक समारोह में अमिताभ बच्चन अपनी पोती आराध्या बच्चन का परफॉर्मेंस देखने गए थे. इसमें ऐश्वर्या और अभिषेक भी नजर आए थे.

Also Read: Tiger 3 OTT Release: थाम लीजिए दिल, इस ओटीटी पर रिलीज होगी सलमान खान की फिल्म टाइगर 3, यहां जानें Also Read: Anupama: अनुपमा को अलविदा नहीं कह रही रूपाली गांगुली, पांच साल बाद अमेरिका में ऐसे मिलेगी अपने अनुज से
undefined

शनिवार की रात ऐश्वर्या, अमिताभ और आराध्या ने मुंबई के सरदार वल्लभभाई पटेल इंडोर स्टेडियम में कबड्डी मैच में भाग लिया. वे अभिषेक और अमिताभ बच्चन के साथ बैठे दिखे.

undefined

ऐश्वर्या, अभिषेक, अमिताभ और आराध्या ने जयपुर पिंक पैंथर्स की जर्सी पहनी हुई थी. ऐश्वर्या को अपने ससुराल वालों के साथ ऐसे देखकर फैंस को राहत मिली कि उनके और अभिषेक के तलाक की अफवाहें झूठी थी.

undefined

जैसे ही मैच में जयपुर पिंक पैंथर्स ने Mumbai leg को हराया, वैसे ही खुशी से ऐश्वर्या, अमिताभ, आराध्या और अभिषेक के चेहरे खुशी से चमक उठे. सभी अपनी सीट से उठकर अपनी टीम को चियर करने लगे.

undefined

अमिताभ के साथ ऐश्वर्या और आराध्या मैच देखते हुए काफी खुश दिखी. उनके चेहरे के भाव बता रहे थे कि उनके परिवार के बीच कोई अनबन नहीं है और वो लोग सब खुश है.

undefined

बता दें कि टाइम्स नाउ की एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि ऐश्वर्या और अभिषेक की शादी में काफी समय से परेशानी चल रही है, लेकिन वे अपनी बेटी आराध्या की खातिर एक साथ हैं. हालांकि लेटेस्ट वीडियो को देखकर उनके फैंस जरूर खुश होंगे.

undefined

अभिषेक-ऐश्वर्या ने 20 अप्रैल 2007 को शादी की थी. शादी की तसवीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थी. शादी के चार साल बाद दोनों माता-पिता बने और उनकी बेटी का नाम आराध्या है.

undefined

वर्कफ्रंट की बात करें तो अभिषेक आखिरी बार फिल्म घूमर में नजर आए थे. फिल्म में वो एक क्रिकेट कोच के रोल में दिखे थे और इसमें सयामी खेर भी थे.

Also Read: Aishwarya Rai ने छोड़ा पति अभिषेक बच्चन का घर? जलसा छोड़ इस घर में हुई शिफ्ट, जानिए क्या है सच्चाई
विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola