Abhishek Banerjee: 'थोड़े पैसे पीआर पर खर्च किए', स्त्री 2 के रिलीज के बाद एक्टर ने किया बड़ा खुलासा
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 22 Sep 2024 10:21 PM
Abhishek Banerjee ने स्त्री 2 से जमकर तारीफें बटोरी हैं. फिल्म को लेकर हाल ही के एक्टर ने इस बात का खुलासा किया है कि उन्होंने इस फिल्म के रिलीज के बाद पीआर टीम को पैसे दिए थे.
Abhishek Banerjee: स्त्री, वेदा और स्त्री 2 जैसी फिल्मों में अपना लोहा मनवाने वाले बॉलीवुड एक्टर अभिषेक बनर्जी अब इंडस्ट्री में किसी पहचान के मौताज नहीं हैं. हाल ही में उन्होंने अमर कौशिक की निर्देशित ‘स्त्री 2’ में जना का किरदार निभाया था. यह कहना बिल्कुल गलत नहीं होगा कि एक्टर के बेहतरीन अभिनय ने फिल्म में जान डाल दी थी. लेकिन आपको यह जानकर हैरानी होगी कि एक्टर ने फिल्म के रिलीज के बाद पीआर टीम को पैसे दिए थे. इस बात का खुलासा खुद एक्टर ने एक इंटरव्यू में किया है.
अच्छे आर्टिकल्स सर्कुलेट करने के लिए दिए पैसे
अभिषेक बनर्जी के किरदार को दर्शकों ने जमकर प्यार दिया था. एक्टर ने हाल ही में ‘आईडीवा’ के साथ एक इंटरव्यू में इस बात का खुलासा किया है कि उन्होंने पीआर टीम को अपने बारे के अच्छे आर्टिकल्स सर्कुलेट और माहौल बनाने के लिए पैसे दिए थे. हालांकि, उन्होंने यह भी बताया कि इससे ज्यादा पीआर उनकी एक्टिंग के वजह से दर्शकों ने ही कर दिया था.
Also Read: Abhishek Banerjee: धर्मा प्रोडक्शंस से निकाले जाने के बाद भी अभिषेक ने कैसे बनाई स्त्री और भेड़िया जैसी हिट फिल्मों में अपनी पहचान
अभिषेक बनर्जी ने पीआर टीम की खामी बताई
अभिषेक बनर्जी ने इंटरव्यू में पहले पीआर की खामी के बारे में बात की. उन्हीं कहा कि, ‘प्रॉब्लम ये है कि पीआर की अगर ऑर्गेनिक न्यूज भी आएगी तो भी लोगों को लगता है कि पीआर है. किसी ने अच्छा लिख दिया तुम्हारे बारे में और आप अच्छा महसूस कर रहे हैं और ऑर्गेनिक रूप से आया है. लेकिन तब हर कोई सोचेगा कि ओह इसने पीआर कराया है. यह सबसे बड़ी दिक्कत है. ऐसा मेरे साथ भी हुआ.’
दर्शकों की वजह से ज्यादा पीआर हुआ
अभिषेक बनर्जी ने आगे बताया क, ”पाताल लोक’ के टाइम हुआ, ‘स्त्री 2′ के टाइम हुआ. मैंने सोचा था कि मैं पैसे खर्च करूंगा PR में और ये सब करूंगा. थोड़े-बहुत (पैसे) किए भी, लेकिन दर्शकों के कारण उससे ज्यादा ही PR हो गया. उन्होंने तस्वीरें, वीडियो, मीम्स और कहानियां ही शेयर करनी शुरू कर दीं. तब मुझे अहसास हुआ कि चाहे कितना भी शोर मचा लो, जब एक बार ऑर्गैनिकली शुरू होता है, तो वो असली पीआर है. लेकिन वो ऑर्गेनिक पीआर भी लोगों को पेड पीआर लगता है.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










