Aamir Khan Third Marriage: आमिर खान ने दिल में गौरी संग कर ली है तीसरी शादी, बोले- हम इसे ऑफिशियल रूप दें या नहीं
Published by : Ashish Lata Updated At : 26 Aug 2025 8:14 PM
Aamir Khan Third Marriage with gauri
Aamir Khan Third Marriage: बॉलीवुड एक्टर आमिर खान अपने प्रोफेशनल से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं. किरण राव संग तलाक के बाद एक्टर इन-दिनों गौरी को डेट कर रहे हैं. दोनों काफी वक्त से एक दूसरे के साथ हैं. उन्हें कई बार पार्टीज और एयरपोर्ट पर साथ स्पॉट किया जाता है. अब आमिर ने खुलासा किया है कि उन्होंने गौरी संग शादी कर ली है.
Aamir Khan Third Marriage: बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान इन-दिनों अपनी हालिया रिलीज ‘सितारे जमीन पर’ की सफलता का जश्न मना रहे हैं. मूवी ने 150 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. स्पोर्ट्स ड्रामा को क्रिटिक्स और दर्शकों से भी काफी अच्छे रिव्यू मिले. हालांकि अब एक्टर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर ट्रेंड में आ गए हैं. हाल ही में इंटरव्यू में आमिर ने खुलासा किया कि उन्होंने दिल में गौरी संग शादी कर ली है.
गौरी संग तीसरी शादी कर चुके हैं आमिर खान
‘दिल चाहता है’ अभिनेता ने स्क्रीन के साथ बातचीत के दौरान कहा, “खैर, गौरी और मैं एक-दूसरे के बारे में काफी सीरियस हैं और हम अपने रिश्ते को काफी ऊपर लेकर आ चुके हैं. हम काफी समय से एक साथ हैं. शादी एक ऐसी चीज है, मेरा मतलब है, मेरे दिल में, मैं पहले से ही उनसे शादी कर चुका हूं. इसलिए चाहे हम इसे ऑफिशियल रूप दें या नहीं, यह कुछ ऐसा है जिसे मैं आगे बढ़ने के साथ तय करूंगा.”
गौरी से आमिर खान ने दुनिया को मिलवाया था
आमिर खान ने इसी साल अपने 60वें जन्मदिन पर अपनी प्रेमिका गौरी से पूरी दुनिया को मिलवाया था. उन्होंने खुलासा किया था कि वे 18 महीने से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं और उन्हें लगा कि अब दुनिया को अपने रिश्ते के बारे में बताने का सही समय है. आमिर ने यह भी खुलासा किया था कि गौरी बेंगलुरु से हैं और वह फिल्मी दुनिया से दूर हैं. आमिर ने गौरी से पहले पहले रीना दत्ता और फिर किरण राव से शादी की थी. आमिर और किरण ने 2021 में अपने तलाक की घोषणा की. दोनों का एक बेटा है.
यह भी पढ़ें- Son Of Sardaar 2 Box Office Day 1: ब्लॉकबस्टर या फुस्स, पहले पार्ट से 50% ज्यादा ओपनिंग तय, अजय देवगन लिखेंगे इतिहास
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Ashish Lata
आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










