मौत की अफवाह से लेकर इन तीन वजहों से सुर्खियों में रहे शाहरुख खान, अब ट्विटर पर कही ये बात ?

Updated at : 03 Jun 2017 10:38 AM (IST)
विज्ञापन
मौत की अफवाह से लेकर इन तीन वजहों से सुर्खियों में रहे शाहरुख खान, अब ट्विटर पर कही ये बात ?

नयी दिल्‍ली: बॉलीवुड सुपरस्‍टार शाहरुख खान इनदिनों फिल्‍ममेकर आनंद एल राय की आगामी फिल्‍म की शूटिंग कर रहे हैं. इस हफ्ते शाहरुख तीन वजहों से सुर्खियों में रहे. उन्‍हें लेकर पहली अफवाह यह उड़ी प्‍लेन क्रैश में उनकी मौत हो गई है. दूसरा फिल्‍म के सेट पर एक बड़ा हादसा हुआ जिसमें वे बाल-बाल बच […]

विज्ञापन

नयी दिल्‍ली: बॉलीवुड सुपरस्‍टार शाहरुख खान इनदिनों फिल्‍ममेकर आनंद एल राय की आगामी फिल्‍म की शूटिंग कर रहे हैं. इस हफ्ते शाहरुख तीन वजहों से सुर्खियों में रहे. उन्‍हें लेकर पहली अफवाह यह उड़ी प्‍लेन क्रैश में उनकी मौत हो गई है. दूसरा फिल्‍म के सेट पर एक बड़ा हादसा हुआ जिसमें वे बाल-बाल बच गये क्‍योंकि वो दूसरी तरफ बैठे थे. वहीं तीसरी खबर शाहरुख की डायरेक्‍टर इम्तियाज अली के साथ आनेवाली फिल्‍म के टाइटल को लेकर आई थी. अब शाहरुख ने इन तीनों खबरों की खिल्ली शाहरुख ने अपने अंदाज में उड़ाई है.

शाहरुख खान उन चर्चित शख्सों में शामिल हो गए जिनकी मौत की अफवाह फैलायी गयी. एक यूरोपीय न्यूज नेटवर्क ने खबर दी कि बॉलीवुड अदाकार की ‘विमान हादसे में मौत’ हो गयी. यूरोपीय न्यूज नेटवर्क ईआई पाइस टीवी ने ‘ब्रेकिंग न्यूज’ खंड में कहा कि शाहरुख खान की सात अन्य लोगों के साथ एक निजी विमान से यात्रा करते वक्त हादसे में मौत. उनके मौत की ये खबर सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गई. लेकिन थोड़ी ही देर में सब साफ हो गया कि ऐसा कुछ नहीं है. अब शाहरुख ने खुद एक तस्‍वीर शेयर की है.

अभिनेता ने अफवाहों और आनंद एल राय के साथ अपनी फिल्म के सेट पर छत के ढहने के बारे में टिवट्र पर प्रशंसकों से साझा किया. शाहरुख ने अपनी एक मजाकिया तस्वीर के साथ ट्वीट किया, थैंक गॉड इट्स फ्राइडे: विमान दुर्घटना और सेट पर घातक हादसे के बावजूद बच गया और इम्तियाज अली की फिल्म को दूसरा टाइटल मिल गया.’ रविवार को राय की फिल्म के सेट पर फिल्म सिटी में छत का एक हिस्सा ढह गया. हादसे में वहां सेट पर दो लोग घायल हुए. शाहरुख इस हादसे ममं बाल-बाल बच गये क्‍योंकि वह दूसरी तरफ बैठे थे. शूटिंग कुछ समय के लिए बाधित हुयी और इस सप्ताह शूटिंग फिर शुरू होगी.

आनंद एल रॉय की फिल्‍म के सेट पर हुआ बड़ा हादसा, बाल-बाल बचे शाहरुख खान

इसी हफ्ते शाहरुख और अनुष्‍का शर्मा की आगामी फिल्‍म के टाइटल को लेकर खबरें उड़ी थी. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार कहा गया कि इम्तियाज अली के डायरेक्‍शन में बन रही इस फिल्‍म का नाम ‘रौला’ होगा. अब शाहरुख ने खुद इन तीनों खबरों पर सफाई दे डाली है. बता दें कि शाहरुख आगामी फिल्‍म ‘ट्यूबलाइट’ में कैमियो रोल निभा रहे हैं. ईद के मौके पर रिलीज हो रही इस फिल्‍म में सलमान खान, सोहेल खान, चाईनीज अभिनेत्री झू झू और दिवंगत अभिनेता ओम पुरी मुख्‍य भूमिका में हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola