प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सलमान ने किया कुछ ऐसा, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल...

बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इनदिनों अपनी आगामी फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ के प्रमोशन को लेकर बिजी है. इसलिए भी कई जगहों का दौरा कर रहे हैं. सलमान कहीं भी जाते हैं तो फैंस की नजर उनकी हर हरकत पर रहती है. हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे लेकर फैंस की […]
बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान इनदिनों अपनी आगामी फिल्म ‘ट्यूबलाइट’ के प्रमोशन को लेकर बिजी है. इसलिए भी कई जगहों का दौरा कर रहे हैं. सलमान कहीं भी जाते हैं तो फैंस की नजर उनकी हर हरकत पर रहती है. हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे लेकर फैंस की कई प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही है.
इस वीडियो में दिख रहा है कि सलमान किसी गहरी सोच में बैठे हुए नजर आ रहे हैं और फिर अचानक अपनी जींस का एक धागा तोड़ते हैं, फिर उसे मोड़ते हैं और फिर उसे अपने मुंह में डालकर चबाने लगते हैं. सलमान के इस वीडियो को देखकर आपके भी चेहरे पर स्माइल आ जायेगी.
https://www.youtube.com/watch?v=PB0xh16DyFU
हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि यह वीडियो कहां का है. हालांकि सलमान के बैकग्राउंड में ‘ट्यूबलाइट’ लिखा नजर आ रहा है. सलमान के फैंस को यह वीडियो बेहद पसंद आ रहा है और यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
‘ट्यूबलाइट’ का निर्देशन कबीर खान कर रहे हैं. फिल्म में सलमान एक अलग ही किरदार में नजर आ रहे हैं. फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है जिसे दर्शक बेहद पसंद कर रहे हैं. फिल्म में सलमान के अलावा सोहेल खान, ओमपुरी और चाईनीज अभिनेत्री झू झू भी मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म ईद के मौके पर रिलीज हो रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




