ePaper

''ठग्‍स ऑफ हिंदुस्‍तान'' में एक्‍शन सीन के लिए माल्‍टा में ट्रेनिंग ले रहे हैं आमिर खान

Updated at : 31 May 2017 3:34 PM (IST)
विज्ञापन
''ठग्‍स ऑफ हिंदुस्‍तान'' में एक्‍शन सीन के लिए माल्‍टा में ट्रेनिंग ले रहे हैं आमिर खान

नयी दिल्‍ली: सुपरस्‍टार आमिर खान इनदिनों अपनी आगामी फिल्‍म ‘ठग्‍स ऑफ हिंदुस्‍तान’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए है. फिल्‍म को लेकर ताजा अपडेट यह है कि इस फिल्‍म में आमिर शानदार एक्‍शन सीन्‍स करते नजर आयेंगे. बताया जा रहा है कि एक्‍शन सीन के लिए आमिर यूरोपीय देश माल्‍टा में ट्रेनिंग ले रहे हैं. […]

विज्ञापन

नयी दिल्‍ली: सुपरस्‍टार आमिर खान इनदिनों अपनी आगामी फिल्‍म ‘ठग्‍स ऑफ हिंदुस्‍तान’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए है. फिल्‍म को लेकर ताजा अपडेट यह है कि इस फिल्‍म में आमिर शानदार एक्‍शन सीन्‍स करते नजर आयेंगे. बताया जा रहा है कि एक्‍शन सीन के लिए आमिर यूरोपीय देश माल्‍टा में ट्रेनिंग ले रहे हैं. आमिर का कहना है कि यह फिल्‍म बेहद ही रोमांचक होगी.

आमिर ने आगे यह भी बताया,’ फिल्‍म की शुरुआत एक्‍शन सीन के साथ ही होगी. मैं इसकी तैयारी कर रहा हूं. फिल्‍म के एक्‍शन सीन समंदर में शूट किये जायेंगे.’ बता दें कि इस फिल्‍म में आमिर खान पहली बार महानायक अमिताभ बच्‍चन के साथ नजर आयेंगे. फिल्‍म में कैटरीना कैफ और फातिमा सना शेख भी नजर आयेंगे.

फिल्‍म के निर्देशक कृष्‍णा आचार्य ने अपने एक बयान में कहा,’ फिल्‍म का सेट उच्‍च सुरक्षा वाला एक समुद्री क्षेत्र होगा. फिल्‍म में इस्‍तेमाल होनेवाले दोनों जहाज 18वीं सदी की शुरुआत में बनाये गये थे.’ फिल्‍म का निर्देशन गणेश आचार्य कर रहे हैं जिन्‍होंने इससे पहले आमिर खान के साथ ‘धूम 3’ बनाई थी जो बॉक्‍स ऑफिस पर सुपरहिट रही थी.

आमिर खान ने बिग बी संग काम करने को लेकर ट्वीट करते हुए कहा था,’ आमिर ने ट्विटर पर लिखा,’ आखिरकार, वो घड़ी आ ही गई जिसका मुझे इंतजार था…मेरे आईकॉन मि.बच्‍चन (अमिताभ बच्‍चन) के साथ काम करने का मौका…’ठग्स ऑफ हिन्दोस्तान’ में मुझे लेने के लिए आदि, विक्‍टर का शुक्रिया. मैं उनके साथ काम करने के लिए बेहद उत्‍साहित हूं जिन्‍हें मैं सारी उम्र सराहता रहा…शूटिंग की शुरुआत अगले साल से होगी और फिल्‍म वर्ष 2018 में दीवाली पर रिलीज होगी. इंतजार करना मुश्किल.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola