#padmavati : जानिए क्यों रणवीर सिंह ने अलाउद्दीन खिलजी को कह डाला हैवान...?

मुंबई : इन दिनों रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और शाहिद कपूर पीरियड फिल्म ‘पद्मावती’ की शूटिंग में व्यस्त हैं. संजय लीला भंसाली के निर्देशन में इस फिल्म की शूटिंग पूरे जोर-शोर से चल रही है. तीनोंमुख्यकलाकार फिल्म से जुड़ी अपनीभूमिका के बारे में कोई बात करने से परहेज करते रहे हैं. लेकिन इस फिल्म में […]
मुंबई : इन दिनों रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण और शाहिद कपूर पीरियड फिल्म ‘पद्मावती’ की शूटिंग में व्यस्त हैं. संजय लीला भंसाली के निर्देशन में इस फिल्म की शूटिंग पूरे जोर-शोर से चल रही है.
तीनोंमुख्यकलाकार फिल्म से जुड़ी अपनीभूमिका के बारे में कोई बात करने से परहेज करते रहे हैं. लेकिन इस फिल्म में अलाउद्दीन खिलजी की भूमिका निभा रहे अभिनेता रणवीर सिंह ने हाल ही में अपनी भूमिका के बारे में बात की.
यह भी पढ़ें : ‘पद्मावती’ फिर मुश्किल में, अब भंसाली और रणवीर के बीच हो गई अनबन
अलाउद्दीन खिलजी के बारे में उन्होंने कहा, क्या इंसान था वह… विश्वास नहीं होता कि उसने क्या-क्या किया. वह बेहद डरावना इंसान था. उसे तो इंसान बुलाया भी नहीं जा सकता… उसे हैवान बुलायाजाना चाहिए.
अपने कैरेक्टर के बारे में रणवीर के मुंह से यह बात गलती से निकली या उन्होंने ऐसा जानबूझ कर कहा, यह तो बाद की बात है,लेकिन इससे कम से कमइतना तो पता चला कि रणवीर सिंह का निगेटिव किरदार फिल्म में काफी खतरनाक होने वाला है. बताते चलें कि रणवीर, दीपिका और शाहिद की मुख्य भूमिकाओं से सजी यह फिल्म नवंबर 2017 में रिलीज होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




