ePaper

जानें, ‘दंगल'' और ‘बाहुबली 2'' की तुलना को लेकर क्‍या बोले आमिर खान

Updated at : 25 May 2017 3:24 PM (IST)
विज्ञापन
जानें, ‘दंगल'' और ‘बाहुबली 2'' की तुलना को लेकर क्‍या बोले आमिर खान

मुंबई: सुपरस्टार आमिर खान का कहना है कि ‘दंगल’ की कमाई की तुलना हाल में रिलीज हुई ‘बाहुबली 2′ से नहीं की जानी चाहिए, क्योंकि दोनों ही फिल्में अच्छी हैं और देश का नाम रोशन कर रही हैं. ‘बाहुबली 2: द कन्कलूजन’ के बारे में बताया जा रहा है कि उसने भारत और विदेश में […]

विज्ञापन

मुंबई: सुपरस्टार आमिर खान का कहना है कि ‘दंगल’ की कमाई की तुलना हाल में रिलीज हुई ‘बाहुबली 2′ से नहीं की जानी चाहिए, क्योंकि दोनों ही फिल्में अच्छी हैं और देश का नाम रोशन कर रही हैं. ‘बाहुबली 2: द कन्कलूजन’ के बारे में बताया जा रहा है कि उसने भारत और विदेश में कमाई के सभी रिकोर्ड तोडते हुए विश्वभर में करीब 1,565 करोड़ रुपए की कमाई की है.

वहीं चीन में बेहतरीन कमाई की बदौलत आमिर की खेल आधारित ड्रामा फिल्म भी कमाई के मामले में कुछ ज्यादा पीछे नहीं है. ‘दंगल’ ने विश्वभर में करीब 1,500 करोड रुपए की कमाई की है. ‘दंगल’ के ‘बाहुबली 2′ को पीछे छोडने के सवाल पर आमिर ने पत्रकारों से कहा, ‘मैं काफी खुश हूं कि फिल्म को चीन और दुनियाभर में सराहा जा रहा है लेकिन मुझे नहीं लगता कि इनकी तुलना की जानी चाहिए.’

उन्होंने कहा, ‘मैंने ‘बाहुबली 2′ नहीं देखी है लेकिन वह एक बडी हिट है और मैंने उसके बारे में कई अच्छी बातें सुनी हैं.’ ‘दंगल’ की कहानी महावीर सिंह फोगाट और उनकी बेटी गीता और बबिता फोगाट के पहलवान बनने के सफर पर आधारित थी. वहीं एसएस राजमौली के निर्देशन में बनी ‘बाहुबली2′ एक भव्य काल्पनिक ड्रामा है.

आमिर ने राजमौली और पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा, ‘मुझे लगता है कि दोनों में कोई तुलना नहीं करनी चाहिए. दोनों ही अपने आप में अच्छी फिल्में हैं, दोनों ही भारतीय फिल्में हैं जो देश का नाम रोशन कर रही हैं.’ उन्होंने कहा, ‘मुझे ‘बाहुबली’ पर भी गर्व है और एक भारतीय प्रशंसक होने के नाते मैं इस बात की सराहना जरुर करुंगा कि फिल्म विश्वभर में अच्छा कर रही है.’ आमिर ने यह बयान ‘सचिन:ए बिलियन ड्रीम्स’ के प्रीमियर के दौरान दिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola