पढें, आखिर झारखंड की माटी से अभिनेत्री कोंकणा सेन को क्यों है प्रेम

Updated:
विज्ञापन

रांची : मैक्लुस्कीगंज में बनी अभिनेत्री कोंकणा सेन शर्मा की फिल्म ए डेथ इन द गंज दो जून को रिलीज होगी. रविवार को सूचना भवन में इसकी घोषणा की गयी. आइ ड्रीम मोशन पिक्चर की तरफ से यह फिल्म विश्व के 200 देशों में एक साथ रिलीज की जा रही है. फिल्म पूरी तरह झारखंड […]

विज्ञापन

रांची : मैक्लुस्कीगंज में बनी अभिनेत्री कोंकणा सेन शर्मा की फिल्म ए डेथ इन द गंज दो जून को रिलीज होगी. रविवार को सूचना भवन में इसकी घोषणा की गयी. आइ ड्रीम मोशन पिक्चर की तरफ से यह फिल्म विश्व के 200 देशों में एक साथ रिलीज की जा रही है. फिल्म पूरी तरह झारखंड में बनी है. यह फिल्म एक बंगाली परिवार के जीवन से जुड़े पहलुओं पर आधारित है. इसकी शूटिंग 31 दिनों में पूरी की गयी. कोंकणा ने कहा कि मेरा बचपन मैक्लुस्कीगंज से जुड़ा है, क्योंकि मेरे नाना-नानी ने वहां एक बंगला लिया था. विश्वास है कि यह फिल्म काफी सफल होगी.

झारखंड में और फिल्मों की करेंगी शूटिंग

कोंकणा ने कहा कि वह अपनी कई फिल्में झारखंड में ही बनायेंगी. ए डेथ इन द गंज में अभिनेत्री कल्की और अभिनेता विक्रांत मेसी की भूमिका है. फिल्म में ओम पुरी और तनुजा का भी मुख्य किरदार है. उन्होंने कहा कि लिपिस्टिक अंडर माई बुरका उनकी अगली फिल्म है, जिसका निर्देशन प्रकाश झा ने किया है. आज ए डेथ इन द गंज का प्रीव्यू भी दिखलाया गया. इस अवसर पर फिल्म के सभी प्रोड्यूसर, निर्माता और अन्य कलाकार मौजूद थे. सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सचिव संजय कुमार ने कहा कि हाल ही में न्यूयाॅर्क फिल्म फेस्टिवल में कोंकणा को इस फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ निदेशक का पुरस्कार भी मिला है. उन्होंने मैक्लुस्कीगंज को एक पर्यटक स्थल के रूप में प्रचारित करने का आग्रह भी किया.

कोंकणा को 31 लाख का चेक

संजय कुमार ने राज्य सरकार की फिल्म नीति के तहत कोंकणा सेन शर्मा और उनकी टीम को 31.25 लाख रुपये का चेक भी सौंपा. अभिनेत्री कल्की ने कहा कि रांची काफी अच्छा शहर है. यहां का मौसम अच्छा है. मैक्लुस्कीगंज भी बेहतर पर्यटक स्थल है. अभिनेता विक्रांत मैसी ने कहा कि रांची आना एक सुखद आश्चर्य की तरह है. फिल्म के निर्माता अभिषेक चौधरी (संत जेवियर स्कूल के पूर्ववर्ती छात्र) ने कहा कि अब झारखंड में कई फिल्में बनेंगी. ए डेथ इन द गंज आपराधिक घटना पर आधारित है, जिसकी पटकथा और निर्देशन में झारखंड और रांची की मिट्टी की सुगंध भी है. निर्माता आशीष भटनागर, हनी जत्रेहन ने कहा कि न्यूयाॅर्क, टोरंटो और यूरोप में इस फिल्म काे दिखलाया गया है, जिसे काफी पसंद किया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola