क्या रितिक-सुजैन के बीच मिटने लगी है दूरियां!

बॉलीवुड अभिनेता रितिक रोशन और उनकी एक्स वाईफ सुजैन खान एकदूसरे से तलाक ले चुके हैं. लेकिन इसके बावजूद दोनों को कई बार एकदूसरे के साथ हैंगआउट करते देखा गया है. अब खबरें आ रही है कि रितिक ने अपने घर से कुछ ही दूरी पर सुजैन के लिए एक नया घर खरीदा है. बताया […]
बॉलीवुड अभिनेता रितिक रोशन और उनकी एक्स वाईफ सुजैन खान एकदूसरे से तलाक ले चुके हैं. लेकिन इसके बावजूद दोनों को कई बार एकदूसरे के साथ हैंगआउट करते देखा गया है. अब खबरें आ रही है कि रितिक ने अपने घर से कुछ ही दूरी पर सुजैन के लिए एक नया घर खरीदा है. बताया जा रहा है कि रितिक ने यह घर अपने घर से 15 मिनट की दूरी पर खरीदा है, जहां रितिक-सुजैन के पेरेंट्स रहते हैं. इस पूर्व कपल को अपने दोनों बेटों रेहान और रिदान के साथ एकसाथ समय बिताते देखा गया है.
रितिक की पिछली फिल्म ‘काबिल’ की स्क्रीनिंग के दौरान भी सुजैन उनके साथ नजर आई थी. ‘काबिल’ में उनके अच्छे अभिनय की तारीफ करते हुए सुजैन ने कहा कि उन्हें अभिनेता पर ‘हद से अधिक गर्व’ है. सुजैन ने कहा था कि, ‘भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे शानदार अभिनय. बेदाग मस्तिष्क की जीवंत चमक-आप पर बहुत-बहुत ज्यादा गर्व है.’ अलगाव के बाद भी रितिक और सुजैन कई मौके पर साथ नजर आए जिससे उनके वापस एकसाथ आने की अटकलें लगातार चर्चा में बनी रही.
रितिक और सुजैन का तलाक फैंस के लिए शॉकिंग न्यूज थी. रितिक और सुजैन की शादी वर्ष 2000 में हुई थी और वर्ष 2013 में अलग होने की घोषणा की थी. इसके बाद वर्ष 2014 में दोनों का तलाक हो गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




