ePaper

अमिताभ बच्‍चन हुए 102 साल के, ऋषि कपूर बने बेटे, जानें इस फिल्‍म के बारे...?

Updated at : 19 May 2017 12:23 PM (IST)
विज्ञापन
अमिताभ बच्‍चन हुए 102 साल के, ऋषि कपूर बने बेटे, जानें इस फिल्‍म के बारे...?

बॉलीवुड के दो दिग्‍गज अभिनेता अमिताभ बच्‍चन और ऋषि कपूर 26 साल एकबार फिर बड़े पर्दे पर दिखाई देंगे. यह फिल्‍म एक गुजराती राइटर-डायरेक्‍टर सौम्‍या जोशी के नाटक ‘102 नॉट आउट’ पर बन रही है. हाल ही में इस फिल्‍म में दोनों के लुक का फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. दोनों […]

विज्ञापन

बॉलीवुड के दो दिग्‍गज अभिनेता अमिताभ बच्‍चन और ऋषि कपूर 26 साल एकबार फिर बड़े पर्दे पर दिखाई देंगे. यह फिल्‍म एक गुजराती राइटर-डायरेक्‍टर सौम्‍या जोशी के नाटक ‘102 नॉट आउट’ पर बन रही है. हाल ही में इस फिल्‍म में दोनों के लुक का फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. दोनों स्‍टार्स की इस फोटो को दर्शक बेहद पसंद कर रहे हैं. फिल्‍म में अमिताभ 102 साल के और ऋषि कपूर उनके 75 वर्षीय बेटे के किरदार में हैं. फिल्‍म की शूटिंग बुधवार से मुंबई में शुरू भी हो गई है.

फिल्‍म को उमेश शुक्‍ला डायरेक्‍टर कर रहे हैं. उनका कहना है कि,’ अमित जी और ऋषि जी 26 साल बाद एकसाथ आ रहे हैं. दोनों पहली बार गुजराती किरदार में नजर आयेंगे. मैं खुद गुजराती हूं इसलिए मेरे दिमाग में दोनों के लुक को लेकर कुछ खास चीजें थी.’ बताया जा रहा है कि फिल्‍म की शूटिंग इस महीने के अंत तक चलेगी. इसके बाद जुलाई में फिर दोबारा शूटिंग शुरू होगी. फिल्‍ममेकर्स जुलाई के अंत तक फिल्‍म की शूटिंग खत्‍म कर देना चाहते हैं.

फिल्‍म की कहानी के बारे में बताया जा रहा है कि फिल्‍म पिता और बेटे के बीच की लवस्‍टोरी को दिखायेगी. उमेश ने आगे यह भी बताया,’ मैंने असली नाटक को प्रोड्यूस किया था इसलिए मुझे लगता है कि इसे एक अच्‍छी फिल्‍म में बदला जा सकता है. सौम्‍या ने फिल्‍म की कहानी बेहतरीना लिखी है.’ उन्‍होंने कहा,’ अमिताभ जी और ऋषि जी कुछ ही लाइन्‍स गुजराती में बोलेंगे. वो इस भाषा में अच्‍छे है और दोनों के लिए ए‍क ट्यूटर भी रखा गया है. हमने तीन-चार दिनों का वर्कशॉप किया था जो मजेदार था.’

बता दें कि उमेश शुक्‍ला ने इससे पहले ‘ऑल इज वेल’ बनाई थी. फिल्‍म में अभिषेक बच्‍चन, असिन, ऋषि कपूर और सु्प्रिया पाठक ने मुख्‍य भूमिका निभाई थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola