कई दिनों से पेंटहाउस तलाश रहे सलमान करना चाहते हैं यूलिया को गिफ्ट!
मुंबई : सलमान खान का नाम कथित तौर पर इन महीनों से यूलिया वंतूर के साथ जुड़ रहा है. रोमानिया की रहने वाली यूलिया को न सिर्फ सलमान ने बल्कि उनके पूरे परिवार वालों ने भी अपनाया है. कई मौकों पर यूलिया को सलमान और उनके फैमिली मेंबर्स के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए […]
मुंबई : सलमान खान का नाम कथित तौर पर इन महीनों से यूलिया वंतूर के साथ जुड़ रहा है. रोमानिया की रहने वाली यूलिया को न सिर्फ सलमान ने बल्कि उनके पूरे परिवार वालों ने भी अपनाया है. कई मौकों पर यूलिया को सलमान और उनके फैमिली मेंबर्स के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए देखा गया है. वैसे, यूलिया के साथ रिश्तों पर सलमान ने कभी कुछ नहीं कहा, वे उन्हें अपनी दोस्त बताते आ रहे हैं.
अब ऐसी रिपोर्ट है कि, सलमान अपनी फ्रेंड यूलिया को एक पेंटहाउस गिफ्ट करने चाहते हैं, जिसकी तलाश जारी है. यूलिया के प्रोफेशनल करियर को सवारने के लिए सलमान काफी मेहनत कर रहे हैं. सलमान फिल्मों में यूलिया को म्यूजिकल प्रोजेक्ट्स भी दिला रहे हैं. इसी बीच खबरें हैं कि सलमान अपने घर के पास यूलिया को पेंटहाउस गिफ्ट करना चाहते हैं. एक खबर के मुताबिक, फिलहाल सलमान फैमिली के लिए प्रोपर्टी में इनवेस्ट कर रहे हैं. वह यूलिया के लिए भी घर तलाश रहे हैं. खासतौर पर सलमान चाहते हैं कि यूलिया का घर गैलेक्सी अपार्टमेंट के पास हो.
बताते चलें कि, अक्सर यूलिया को सलमान के साथ देखा गया है. फिल्म के सेट से वेकेशन तक, वे सलमान के आसपास ही नजर आती हैं. मार्च महीने के आखिर में सलमान की फैमिली उनकी छोटी बहन अर्पिता खान के बेटे आहिल शर्मा का बर्थडे मनाने मालदीव गई थीं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










