ePaper

कान को लेकर सोनम उत्साहित, लेकिन दीपिका को नहीं देंगी कोई सलाह, जानें क्‍यों ?

Updated at : 17 May 2017 4:26 PM (IST)
विज्ञापन
कान को लेकर सोनम उत्साहित, लेकिन दीपिका को नहीं देंगी कोई सलाह, जानें क्‍यों ?

मुंबई: अभिनेत्री सोनम कपूर इस साल कान फिल्म महोत्सव में रेड कारपेट पर उतरने की तैयारी में हैं लेकिन उनका मानना है कि वह इस स्थिति में नहीं हैं कि दीपिका पादुकोण को सलाह दे सकें. दीपिका फ्रैंच रिवेरा की अपनी तैयारी में लगी हुयी हैं. सोनम, दीपिका और ऐश्वर्या राय बच्चन इस साल फिल्म […]

विज्ञापन

मुंबई: अभिनेत्री सोनम कपूर इस साल कान फिल्म महोत्सव में रेड कारपेट पर उतरने की तैयारी में हैं लेकिन उनका मानना है कि वह इस स्थिति में नहीं हैं कि दीपिका पादुकोण को सलाह दे सकें. दीपिका फ्रैंच रिवेरा की अपनी तैयारी में लगी हुयी हैं. सोनम, दीपिका और ऐश्वर्या राय बच्चन इस साल फिल्म महोत्सव में रेड कारपेट पर उतरने वाली है. बता दें कि ऐश्‍वर्या पिछले 15 सालों से कान्‍स फिल्‍म फेस्टिवल के रेड कारपेट पर शिरकत कर रही हैं.

दीपिका को कोई सलाह देने संबंधी एक सवाल के जवाब में सोनम ने बताया, ‘मैं उम्मीद करती हूं कि उसके पास एक अच्छा समय है. मुझे नहीं लगता है कि मुझे किसी को सलाह देने की जरुरत है जो पहले ही कई अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रमों में शिरकत कर चुकी हैं. मैं सिर्फ अपने आप में विश्वास करती हूं.’ अभिनेत्री ने अपनी और बहन रिया की फैशन ब्रांड ‘रियासोन’ के एक प्रचार कार्यक्रम में यह बातें कही. 31 वर्षीया अभिनेत्री ने बताया कि कान को लेकर इस बार उन्होंने काफी तैयारी नहीं की है.

कान्‍स 2017: 15 सालों से रेड कारपेट पर जलवा बिखेर रही है ब्‍यूटी क्‍वीन ऐश्‍वर्या राय, तस्‍वीरें…

ऐश्‍वर्या साल 2002 से लगातार के रेड काररेट पर जलवा बिखेर रही हैं जबकि सोनम साल 2011 से नजर आ रही हैं. दीपिका पादुकोण की यहां पहली झलक होगी. वे कास्मेटिक ब्रांड लॉरियाल पेरिस का प्रतिनिधत्व करते हुए मेक अप और अलग-अलग स्टाइल का जलवा बिखेंगी. उनके साथ ही हॉलीवुड अभिनेत्रियां जुलियन मूर और ईवा लॉन्गोरिया भी दिखेंगी.

हाल ही में लोरियाल पेरिस के महाप्रबंधक रागजीत गर्ग ने एक बयान में बताया था कि हमें ऐलान करते हुए खुशी हो रही है कि इस साल कान फिल्म महोत्सव में ऐश्वर्या राय बच्चन, दीपिका पादुकोण और सोनम कपूर लॉरियाल पेरिस और भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी. कान फिल्म महोत्सव 17 से 28 मई तक चलेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola