अबराम को आर्यन का बेटा बताने वाली अफवाह से परेशान होता हूं: शाहरुख खान

Updated at : 13 May 2017 12:36 PM (IST)
विज्ञापन
अबराम को आर्यन का बेटा बताने वाली अफवाह से परेशान होता हूं: शाहरुख खान

मुंबई: अभिनेता शाहरुख खान ने अपने पहले ‘टेड टॉक’ में इस अजीब सी अफवाह को पूरी तरह से खारिज किया कि उनका सबसे छोटा बेटा उनके पुत्र बेटे आर्यन का बेटा है. अभिनेता ने कहा कि आर्यन के फर्जी वीडियो के बाद ये अफवाहें फैलीं जिससे परिवार ‘परेशान’ हो गया. शाहरुख ने सोशल मीडिया के […]

विज्ञापन

मुंबई: अभिनेता शाहरुख खान ने अपने पहले ‘टेड टॉक’ में इस अजीब सी अफवाह को पूरी तरह से खारिज किया कि उनका सबसे छोटा बेटा उनके पुत्र बेटे आर्यन का बेटा है. अभिनेता ने कहा कि आर्यन के फर्जी वीडियो के बाद ये अफवाहें फैलीं जिससे परिवार ‘परेशान’ हो गया.

शाहरुख ने सोशल मीडिया के असर के बारे में बात करते हुए कहा, ‘चार साल पहले, मेरी प्यारी पत्नी गौरी और मैंने तीसरे बच्चे का फैसला किया. नेट पर यह दावा किया गया कि वह हमारे 15 साल के पहले बच्चे का बेटा है.’ उन्होंने कहा कि एक फर्जी वीडियो सामने आया था जिसमें उसे (आर्यन) रोमानिया में एक बार में एक लडकी के साथ दिखाया गया था. परिवार के रुप में हम इससे बहुत परेशान थे.

शाहरुख ने कहा कि अब 19 वर्ष के हो चुके उनके बडे बेटे के पास ‘यूरोप का ड्राइविंग लाइसेंस तक’ नहीं है. कलाकार ने 17 मिनट के अपने भाषण में प्रेम, प्रसिद्धि और मानवता के बारे में बातें कीं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola