ePaper

आनंद आहूजा संग जल्‍द सगाई कर सकती हैं सोनम कपूर!

Updated at : 12 May 2017 12:40 PM (IST)
विज्ञापन
आनंद आहूजा संग जल्‍द सगाई कर सकती हैं सोनम कपूर!

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर पिछले काफी दिनों से अपने बिजनेसमैन ब्‍वॉयफ्रेंड आनंद आहूजा को लेकर सुर्खियों में हैं. कई मौकों पर दोनों को एकसाथ देखा गया है. हाल ही में सोनम को फिल्‍म ‘नीरजा’ के लिए राष्‍ट्रीय पुरस्‍कार प्रदान किया गया था जिसमें सोनम की फैमिली के साथ आनंद आहूजा भी देखे गये थे. अब […]

विज्ञापन

बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर पिछले काफी दिनों से अपने बिजनेसमैन ब्‍वॉयफ्रेंड आनंद आहूजा को लेकर सुर्खियों में हैं. कई मौकों पर दोनों को एकसाथ देखा गया है. हाल ही में सोनम को फिल्‍म ‘नीरजा’ के लिए राष्‍ट्रीय पुरस्‍कार प्रदान किया गया था जिसमें सोनम की फैमिली के साथ आनंद आहूजा भी देखे गये थे. अब लगता है सोनम, आनंद आहूजा संग अपने रिलेशनशिप को आधिकारिक बनाने का मन बना चुकी हैं. ताजा रिपोर्ट्स के अनुसार सोनम और आनंद जल्‍द ही सगाई कर सकते हैं. आनंद आजकल अपना ज्‍यादातर वक्‍त कपूर फैमिली के साथ बिताते हैं और सोनम की फैमिली फंक्‍शन और पार्टीज़ में उनका आना-जाना है.

आनंद आहूजा एक मॉडल और बिजनेसमैन हैं. एक अंग्रेजी वेबसाइट के अनुसार दोनों के सगाई की ऑफिशियल अनाउंसमेंट जल्‍द ही की जा सकती है. हालांकि दोनों ने कभी स्‍वीकारा नहीं कि दोनों रिलेशनशिप में हैं.

…और परिवारवालों के सामने सोनम ने थाम लिया ब्‍वॉयफ्रेंड का हाथ, PHOTO

पिछले साल सोनम की बहन रिया कपूर ने इंस्‍टाग्राम पर एक फोटो शेयर की थी. इस तस्‍वीर में सोनम के साथ उनकी पूरी फैमिली थी. आनंद, सोनम के पीछे खड़े थे. इस तस्‍वीर को गौर से देखें तो सोनम ने पूरे परिवार के सामने आनंद का हाथ थामा था.

सोनम कपूर को उनके ब्‍वॉयफ्रेंड ने दिया ये खास तोहफा, SEE PHOTO

सोनम और आनंद की अफेयर की खबरें उस समय सुर्खियों में आई थी जब अक्षय कुमार ने हॉलीवुड एक्‍टर विल स्मिथ के सम्‍मान में एक पार्टी दी थी, जिसमें सोनम और आनंद साथ-साथ पहुंचे थे. दोनों ने यहां एकदूसरे के साथ काफी टाइम भी स्‍पेंड किया था. खबरों की मानें तो दोनों पिछले दो सालों से एकदूसरे को डेट कर रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola