ePaper

''रिवॉल्वर रानी'' के लिए कंगना नहीं, इरफान थे पहली पसंद!

Updated at : 01 May 2017 9:33 AM (IST)
विज्ञापन
''रिवॉल्वर रानी'' के लिए कंगना नहीं, इरफान थे पहली पसंद!

मुंबई: अभिनेता इरफान खान ने खुलासा किया है कि तिग्मांशु धुलिया ने उन्हें ‘रिवॉल्वर रानी’ में मुख्य किरदार की पेशकश की थी. इस भूमिका को बाद में कंगना रनौत को दिया गया था. 50 वर्षीय अभिनेता ने कहा कि वह तकरीबन फिल्म करने ही लगे थे, लेकिन फिल्म में ‘अंतरंग दृश्यों’ की वजह से इसे […]

विज्ञापन

मुंबई: अभिनेता इरफान खान ने खुलासा किया है कि तिग्मांशु धुलिया ने उन्हें ‘रिवॉल्वर रानी’ में मुख्य किरदार की पेशकश की थी. इस भूमिका को बाद में कंगना रनौत को दिया गया था. 50 वर्षीय अभिनेता ने कहा कि वह तकरीबन फिल्म करने ही लगे थे, लेकिन फिल्म में ‘अंतरंग दृश्यों’ की वजह से इसे छोड़ दिया.

इरफान ने एक साक्षात्कार में कहा, मुझे तिग्मांशु धुलिया की ‘रिवॉल्वर रानी’ में एक महिला की भूमिका की पेशकश की गयी थी. उन्होंने मुझे कंगना रनौत की भूमिका की पेशकश की थी, जब वह फिल्म का निर्माण कर रहे थे. मैंने इसे करने का मन बना लिया था. लेकिन कुछ अंतरंग दृश्यों की वजह से मुझे लगा कि लोगों को यह पसंद नहीं आयेगी.

उन्होंने कहा, पर्दे पर महिला की भूमिका निभाने में मुझे खुशी होती, लेकिन मुझे अंतरंग दृश्य ठीक नहीं लगे जो शायद दर्शकों को पसंद नहीं आते. अपराध ड्रामा आधारित यह फिल्म 2014 में रिलीज हुई थी और इसके निर्देशक साई कबीर थे. इस फिल्म में कंगना और वीर दास मुख्य भूमिका में थे.

अपनी आने वाली फिल्म ‘हिन्दी मीडियम’ में इरफान एक कारोबारी के किरदार में हैं, जिसकी दिल्ली के चांदनी चौक में साड़ी की दुकान है. इस फिल्म में पाकिस्तानी अदाकारा सबा कमर भी हैं. यह फिल्म 12 मई को रिलीज होगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola