ePaper

जब डायरेक्टर के कट बोलने के बाद भी डिंपल कपाड़िया को किस करते रह गये थे विनोद खन्ना

Updated at : 27 Apr 2017 1:51 PM (IST)
विज्ञापन
जब डायरेक्टर के कट बोलने के बाद भी डिंपल कपाड़िया को किस करते रह गये थे विनोद खन्ना

नयी दिल्ली : विनोद खन्ना को लेकर एक मजेदार वाकया काफी मशहूर है, जिसे हर कोई सुनकर हंस देता है. बात 1987 की है, जब एक फिल्म में डिंपल कपाड़िया के साथ इंटीमेट सीन की शूटिंग के दौरान विनोद खन्ना खुद पर काबू नहीं रख पाये थे. …तो शायद अमिताभ से भी आगे होते विनोद […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : विनोद खन्ना को लेकर एक मजेदार वाकया काफी मशहूर है, जिसे हर कोई सुनकर हंस देता है. बात 1987 की है, जब एक फिल्म में डिंपल कपाड़िया के साथ इंटीमेट सीन की शूटिंग के दौरान विनोद खन्ना खुद पर काबू नहीं रख पाये थे.

…तो शायद अमिताभ से भी आगे होते विनोद खन्ना

दरअसल, महेश भट्ट एक फिल्म बना रहे थे, नाम था ‘प्रेम धरम’. इसमें विनोद खन्ना के साथ डिंपल कपाड़िया थीं. विनोद उस समय कई फिल्मों की शूटिंग कर रहे थे इसलिए उन्हें डबल शिफ्ट में काम करना पड़ता था. ऐसे में महेश भट्ट ने अपनी फिल्म की शूटिंग नाइट शिफ्ट में करने की प्लानिंग की.

फिल्म के सीन के मुताबिक विनोद को डिंपल को पहले किस करना था और फिर सोने से पहले हग. एक्टर ने अपना कॉस्ट्यूम बदला और सीन के लिए पहुंच गये. निर्देशक ने सीन में हकीकत को दिखाने के लिए लाइट काफी डिम कर दी और एक्शन बोला. महेश सीन के लिए एक और टेक लेना चाहते थे, इसलिए उन्होंने अपनी यूनिट को बेडरूम से थोड़ा दूर शिफ्ट कर दिया.

जब विनोद खन्ना को लेकर भावुक हुए थे अमिताभ, किया था यह ट्वीट

इसके बाद उन्होंने चिल्लाकर एक्शन बोला तो विनोद ने डिंपल को किस और हग करना शुरू कर दिया. लेकिन जब डायरेक्टर ने कट बोला तो दूर होने की वजह से विनोद ने सुना नहीं और वह बिना रुके डिंपल को किस करते रहे. इस सीन के बाद डिंपल सकते में आ गयी थीं और उन्हें समझ नहीं आ रहा था कि ये हो क्या रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola