कमल हासन ने कटप्पा को अच्छा इनसान बताया

Updated:
विज्ञापन

चेन्नई : बॉलीवुड के अलावा, दक्षिण भारतीय फिल्मों में अहम स्थान रखनेवाले मशहूर अभिनेता कमल हासन ने अपने पूर्व सहकर्मी और बाहुबली में कटप्पा का किरदार निभा रहे सत्यराज की कावेरी विवाद के दौरान की गयी टिप्पणियों को लेकर माफी मांगने पर तारीफ करते हुए उन्हें एक अच्छा इनसान बतायाहै. कमल हासन ने ट्वीट किया […]

विज्ञापन

चेन्नई : बॉलीवुड के अलावा, दक्षिण भारतीय फिल्मों में अहम स्थान रखनेवाले मशहूर अभिनेता कमल हासन ने अपने पूर्व सहकर्मी और बाहुबली में कटप्पा का किरदार निभा रहे सत्यराज की कावेरी विवाद के दौरान की गयी टिप्पणियों को लेकर माफी मांगने पर तारीफ करते हुए उन्हें एक अच्छा इनसान बतायाहै. कमल हासन ने ट्वीट किया कि एक परेशान माहौल में समझदारी बनाये रखने के लिए बधाई हो सत्यराज.

अभिनेता-निर्देशक ने अपने निर्देशन में बनी फिल्म ‘वीरूमांदी’ के उद्धरण से सत्यराज को एक ‘अच्छा इनसान’ करार दिया. फिल्म में नायक की पत्नी उसे बताती है कि एक व्यक्ति जो माफी मांग लेता है वह एक ‘अच्छा इंसान’ होता है.
गौरतलब है कि एसएस राजामौली की फिल्म ‘बाहुबली’ में कटप्पा की भूमिका निभाने वाले सत्यराज ने इस सप्ताह कर्नाटक में फिल्म की दूसरी कड़ी के शांतिपूर्ण प्रदर्शन की अपील करते हुए अपनी टिप्पणियों के लिए शनिवार को माफी मांगी.

कन्नड़ समर्थक संगठनों द्वारा अभिनेता के माफी की मांग किये जाने के बाद अभिनेता का बयान सामने आया. इन संगठनों ने राज्यभर में फिल्मकीरिलीज रोकने की धमकी देडाली थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola