ePaper

रजनीकांत-अक्षय की ''2.0'' इस दिन होगी रिलीज

Updated at : 22 Apr 2017 12:04 PM (IST)
विज्ञापन
रजनीकांत-अक्षय की ''2.0'' इस दिन होगी रिलीज

सुपरस्‍टार रजनीकांत और अक्षय कुमार की आगामी फिल्‍म ‘2.0’ की रिलीज डेट टल गई है. पहले यह फिल्‍म इसी साल दीवाली के मौके पर रिलीज होनेवाली थी लेकिन फिल्‍ममेकर्स ने अब इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ा दी है. फिल्‍म अब अगले साल 25 जनवरी को रिलीज होगी. यानि रिपब्लिक डे पर दर्शक इस मोस्‍ट अवेटिड […]

विज्ञापन

सुपरस्‍टार रजनीकांत और अक्षय कुमार की आगामी फिल्‍म ‘2.0’ की रिलीज डेट टल गई है. पहले यह फिल्‍म इसी साल दीवाली के मौके पर रिलीज होनेवाली थी लेकिन फिल्‍ममेकर्स ने अब इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ा दी है. फिल्‍म अब अगले साल 25 जनवरी को रिलीज होगी. यानि रिपब्लिक डे पर दर्शक इस मोस्‍ट अवेटिड फिल्‍म का लुत्‍फ उठा सकते हैं. फिल्‍म शुरुआत से ही सुर्खियों में हैं.

फिल्‍म क्रिटिक तरण आदर्श ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी है. फिल्‍म की रिलीज डेट आगे बढ़ाने का कारण फिल्‍म में VFX को वर्ल्‍ड क्‍लास लेवल पर जाने का है. फिल्‍म मेकर्स चाहते हैं कि फिल्‍म के स्‍पेशल इफेक्‍ट्स पर और ज्‍यादा काम किया जाये. यह फिल्म 2010 की ‘एंथिरान’ का सीक्वल है. जिसमें रजनीकांत एक वैज्ञानिक और एक रोबोट की दोहरी भूमिका निभायेंगे.

इस साल को छोड़कर उससे पिछले दोनों सालों में रिपब्लिक डे के मौके पर अक्षय की फिल्‍में धमाल मचा चुकी है. 2015 में अक्षय की फिल्‍म ‘बेबी’ रिलीज हुई थी और 2016 में ‘एयरलिफ्ट’. दोनों ही फिल्‍में बॉक्‍स ऑफिस पर हिट रही थी. इस साल 26 जनवरी को शाहरुख की फिल्‍म ‘रईस’ रिलीज हुई थी और अक्षय की फिल्‍म ‘जॉली एलएलबी 2’ फरवरी में रिलीज हुई थी.

क्‍या आपने देखा ‘2.0’ में अक्षय कुमार का यह डेंजरस लुक ?

ऐसे में एकबार फिर अक्षय कुमार 26 जनवरी को ‘2.0’ से धमाल मचाने आ रहे हैं. इस बार दर्शकों को उत्‍साह दोगुना होनेवाला है क्‍योंकि फिल्‍म में सुपरस्‍टार रजनीकांत भी हैं. अक्षय ने अपने एक बयान में खुलासा किया था कि वो रजनीकांत संग काम करने को लेकर खासा उत्‍साहित हैं. रजनीकांत की 160वीं फिल्म है. इससे पहले वे साल 2016 में ‘कबाली’ में नजर आये थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola