महाभारत पर बयान देकर फंसे कमल हासन, तमिलनाडु कोर्ट ने किया समन जारी

महाभारत पर विवादित टिप्पणी करने के मामले में दक्षिण भारतीय अभिनेता कमल हासन को तमिलनाडु की एक कोर्ट ने समन जारी किया है. कोर्ट ने कमल हासन को 5 मई को कोर्ट में हाजिर होने का आदेश भी जारी किया है. दक्षिण भारत के हिंदू मक्काल काची (एचएमके) नामक संगठन ने कमल हासन के खिलाफ […]
महाभारत पर विवादित टिप्पणी करने के मामले में दक्षिण भारतीय अभिनेता कमल हासन को तमिलनाडु की एक कोर्ट ने समन जारी किया है. कोर्ट ने कमल हासन को 5 मई को कोर्ट में हाजिर होने का आदेश भी जारी किया है.
दक्षिण भारत के हिंदू मक्काल काची (एचएमके) नामक संगठन ने कमल हासन के खिलाफ केस दर्ज करवाया था और उनपर हिंदुओं की धार्मिक भावनाओं को आहत करने का आरोप लगाया था. इस मामले में इस संगठन ने कमल हासन के खिलाफ चेन्नई के पुलिस कमिश्नर के कार्यालय में शिकायत भी दर्ज कराई थी.
Mahabharat row: Valliyoor court summons actor Kamal Haasan to appear on May 5th. #TamilNadu pic.twitter.com/EhCIjIrHze
— ANI (@ANI) April 21, 2017
दरअसल कुछ दिनों पहले देश में महिलाओं पर होनेवाले हमलों को लेकर एक तमिल चैनल को दिये गये अपने इंटरव्यू में कमल हासन ने महाभारत का जिक्र किया था. जिसके बाद वहां के स्थानीय हिंदू संगठनों ने उनके बयान का कड़ा विरोध किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




