बेटी करिश्मा की शादी को लेकर पापा रणधीर कपूर ने दिये संकेत

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 21 Apr 2017 1:38 PM

विज्ञापन

मुंबई : जब से करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर ने ऋचा सचदेव से शादी रचायी है, ऐसे कयास लगाये जा रहे थे कि करिश्मा कपूर भी अब शादी करने में देर नहीं करेंगी. संजय से तलाक के बाद करिश्मा की जिंदगी में संदीप तोषनीवाल की एंट्री हुई. दोनों को फैमिली पार्टीज और अन्य […]

विज्ञापन

मुंबई : जब से करिश्मा कपूर के पूर्व पति संजय कपूर ने ऋचा सचदेव से शादी रचायी है, ऐसे कयास लगाये जा रहे थे कि करिश्मा कपूर भी अब शादी करने में देर नहीं करेंगी. संजय से तलाक के बाद करिश्मा की जिंदगी में संदीप तोषनीवाल की एंट्री हुई. दोनों को फैमिली पार्टीज और अन्य कई मौकों पर साथ देखा गया है. हालांकि दोनों ने कभी अपने रिश्ते की बात कबूल नहीं की.

इस बारे में रणधीर कपूर ने इस मामले में अपनी चुप्पी तोड़ी है. उनका कहना है कि उनकी बेटी करिश्मा कपूर को शादी की कोई जल्दी नहीं है. इस बातचीत से रणधीर कपूर इशारा दे रहे हैं कि करिश्मा कपूर की लाइफ में कोई है और वह शादी की प्लानिंग भी कर रही हैं. हाल ही में करिश्मा कपूर की मां बबीता कपूर की बर्थडे पार्टी में भी संदीत तोषनीवाल मौजूद थे.

इस पार्टी के दौरान रणधीर कपूर से जब करिश्मा की शादी को लेकर बात की गयी, तो उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि लोलो खुश और सेटल हैं. मैंने उनसे शादी के बारे में बात नहीं की. लेकिन अगर वह ऐसा कुछ प्लान करती हैं तो मेरा आशीर्वाद उनके साथ है.
बताते चलें कि कुछ दिन पहले कयास लगाये जा रहे थे कि करिश्मा के घर पर भी जल्द शहनाई बज सकती है. करिश्मा के ब्वॉयफ्रेंड संदीप तोशनीवाल को उनकी पत्नी आश्रिता से तलाक लेने के लिए कोर्ट ने मंजूरी दी है़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola