ePaper

संजय दत्त नहीं चाहते फिल्‍मों में काम करे उनकी बेटी त्रिशाला...

Updated at : 04 Mar 2017 9:57 AM (IST)
विज्ञापन
संजय दत्त नहीं चाहते फिल्‍मों में काम करे उनकी बेटी त्रिशाला...

आगरा: बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त का कहना है कि उनकी बेटी त्रिशाला का अभिनय का सपना है लेकिन उनकी हमेशा इच्छा रही कि वह वह अपराध विज्ञान में अपना करियर बनाए. 57 वर्षीय अभिनेता ने कहा कि उन्होंने अपनी बेटी की पढाई-लिखाई में काफी वक्त एवं उर्जा लगायी और वह नहीं चाहते कि वह बॉलीवुड […]

विज्ञापन

आगरा: बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त का कहना है कि उनकी बेटी त्रिशाला का अभिनय का सपना है लेकिन उनकी हमेशा इच्छा रही कि वह वह अपराध विज्ञान में अपना करियर बनाए.

57 वर्षीय अभिनेता ने कहा कि उन्होंने अपनी बेटी की पढाई-लिखाई में काफी वक्त एवं उर्जा लगायी और वह नहीं चाहते कि वह बॉलीवुड में आए. जेल की सजा काटने के बाद उमंग कुमार निर्देशित ‘भूमि’ उनकी पहली फिल्मी है.

दत्त ने कहा, ‘मैंने उसे अच्छे कॉलेज में पहुंचाने में काफी वक्त और उर्जा लगायी तथा उसने भी बहुत अच्छा प्रदर्शन किया. उसे अपराध विज्ञान में महारत है…. मैं सोचता हूं कि यह करने के लिए बहुत बडी चीज है.’

‘भूमि’ फिल्म से अभिनय के क्षेत्र में वापसी के लिए शूटिंग कर रहे अभिनेता ने कहा, ‘यदि वह फिल्मोद्योग से जुडना चाहती है तो उसे हिंदी सीखनी पडेगी क्योंकि अमेरिकी (अंग्रेजी) यहां काम नहीं करेगी. कलाकार बनना आसान नहीं है. यह आसान दिखता जरुरत है लेकिन यह बडा मुश्किल है.’

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola