''सुल्तान'' के बाद अब कोरियाई फिल्म के रिमेक में साथ काम कर सकते हैं सलमान-अली

मुंबई: बॉलीवुड निर्देशक अली अब्बास जफर के सुपरस्टार सलमान खान के साथ तीसरी बार काम करने की खबरें है. कहा जा रहा है कि दोनों दक्षिण कोरिया की ड्रामा फिल्म ‘ओड टू माय फादर’ के रिमेक में काम कर सकते हैं. सलमान और अली ने गत वर्ष ब्लॉकबस्टर ‘सुल्तान’ में काम किया था और वे […]
मुंबई: बॉलीवुड निर्देशक अली अब्बास जफर के सुपरस्टार सलमान खान के साथ तीसरी बार काम करने की खबरें है. कहा जा रहा है कि दोनों दक्षिण कोरिया की ड्रामा फिल्म ‘ओड टू माय फादर’ के रिमेक में काम कर सकते हैं.
सलमान और अली ने गत वर्ष ब्लॉकबस्टर ‘सुल्तान’ में काम किया था और वे दोनों फिर से ‘एक था टाइगर’ के सीक्वल ‘टाइगर जिंदा है’ में काम कर रहे हैं. ऐसी रिपोर्टे है कि ये जोडी ‘ओड टू माय फादर’ के भारतीय रुपांतरण में भी काम करेगी.
इस बारे में पूछने पर अली ने कहा, ‘इस बारे में कुछ बोलना जल्दबाजी होगी. पहले तो मैं अगले महीने ‘टाइगर जिंदा है’ पर काम शुरु करने जा रहा हूं. यह मेरी अगली फिल्म होगी. मैं फिर से सलमान के साथ काम करने को लेकर उत्साहित हूं. उनके साथ काम करना हमेशा अच्छा होता है.’
यून जे-क्यून के निर्देशन वाली ‘ओड टू माय फादर’ कोरियाई इतिहास को दिखाती है. फिल्म के रिमेक के अधिकार सलमान के बहनोई अतुल अग्निहोत्री ने खरीदे है. यह फिल्म कोरियाई युद्ध के दौरान की है लेकिन इसका भारतीय रुपांतरण भारत-पाकिस्तान विभाजन पर आधारित होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




