नवादा में 6 जून को लगेगा रोजगार कैंप, अभ्यर्थियों के लिए सुनहरा मौका

सांकेतिक तस्वीर
Nawada News : नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. नवादा जिला नियोजनालय-सह-मॉडल कैरियर सेंटर की ओर से 6 जून 2026 को रोजगार कैंप का आयोजन किया जाएगा. इस कैंप के माध्यम से निजी क्षेत्र की संस्था फ्रीडम एम्प्लॉयबिलिटी एकेडमी, नई दिल्ली द्वारा शिक्षक पदों पर भर्ती की जाएगी.
Nawada News : (बबलू कुमार) नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. नवादा जिला नियोजनालय-सह-मॉडल कैरियर सेंटर की ओर से 6 जून 2026 को रोजगार कैंप का आयोजन किया जाएगा. इस कैंप के माध्यम से निजी क्षेत्र की संस्था फ्रीडम एम्प्लॉयबिलिटी एकेडमी, नई दिल्ली द्वारा शिक्षक पदों पर भर्ती की जाएगी.
संयुक्त श्रम भवन परिसर में होगा रोजगार कैंप
जिला नियोजन पदाधिकारी सुनील कुमार सुमन ने बताया कि युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, बिहार के निर्देश पर यह रोजगार कैंप संयुक्त श्रम भवन (सरकारी आईटीआई), नवादा परिसर में आयोजित किया जाएगा. कैंप सुबह 10:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक चलेगा.
शिक्षक के पांच पदों पर होगी भर्ती
रोजगार कैंप में शिक्षक के कुल पांच पदों पर नियुक्ति की जाएगी. इन पदों के लिए स्नातक उत्तीर्ण अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। साथ ही उम्मीदवारों के पास बेसिक अंग्रेजी का ज्ञान होना अनिवार्य है.
चयनित अभ्यर्थियों को मिलेगा वेतन और अन्य सुविधाएं
चयनित उम्मीदवारों को प्रतिमाह 13 हजार रुपये वेतन दिया जाएगा. इसके अलावा कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ), ईंधन भत्ता तथा स्थानांतरण के बाद किराया सुविधा जैसी अतिरिक्त सुविधाएं भी प्रदान की जाएंगी। नियुक्ति का कार्यक्षेत्र बिहार राज्य के विभिन्न स्थान होंगे.
18 से 45 वर्ष आयु वर्ग के अभ्यर्थी ले सकते हैं भाग
रोजगार कैंप में 18 से 45 वर्ष आयु वर्ग के इच्छुक अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं. उम्मीदवारों को अपने शैक्षणिक प्रमाण-पत्र, पहचान पत्र, रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो एवं बायोडाटा के साथ निर्धारित स्थल पर उपस्थित होना होगा.
एनसीएस पोर्टल पर निबंधन अनिवार्य
जिला नियोजन पदाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि केवल राष्ट्रीय कैरियर सेवा (एनसीएस) पोर्टल पर निबंधित अभ्यर्थी ही रोजगार कैंप में शामिल हो सकेंगे. जिन युवाओं का निबंधन अभी तक नहीं हुआ है, वे पहले एनसीएस पोर्टल पर पंजीकरण कर इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं.
बेरोजगार युवाओं के लिए सुनहरा अवसर
रोजगार कैंप युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है. इससे जिले के शिक्षित बेरोजगार युवाओं को रोजगार पाने का बेहतर अवसर मिलेगा और उनके करियर को नई दिशा मिल सकेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By विवेक सिंह
विवेक सिंह की डिजिटल मीडिया और जनसरोकारों से जुड़े विषयों में विशेष रुचि रही है. वे बिहार के मिथिला क्षेत्र के निवासी हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में वर्षों से सक्रिय रूप से योगदान दे रहे हैं.
उन्होंने मास्टर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की पढ़ाई की है. शिक्षा के दौरान उन्होंने रिपोर्टिंग, समाचार लेखन, डिजिटल मीडिया, जनसंचार, फोटो जर्नलिज्म, मोबाइल जर्नलिज्म (MOJO) और मीडिया रिसर्च की गहन समझ विकसित की है. अध्ययन के दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की, जहां उन्हें न्यूजरूम की कार्यप्रणाली, टीवी समाचार निर्माण, स्क्रिप्ट लेखन, विजुअल चयन, फील्ड रिपोर्टिग और प्रसारण प्रक्रिया को नजदीक से समझने का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हुआ.
पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने मीडिया प्लेटफॉर्म के माध्यम से ग्राउंड रिपोर्टिंग, जनमत संग्रह (Public Opinion), सामाजिक मुद्दों की कवरेज और स्थानीय समाचारों के संकलन का व्यापक अनुभव प्राप्त किया. उन्होंने विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक और जनहित से जुड़े विषयों पर जमीनी स्तर से रिपोर्टिंग करते हुए आम लोगों की आवाज को प्रमुखता से सामने लाने का कार्य किया है.
इसके साथ ही वे NGO से जुड़कर सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं. स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण, शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, युवा सशक्तिकरण, धार्मिक और जनकल्याण से जुड़े अभियानों में उनकी विशेष भागीदारी रही है. समाज के विभिन्न वर्गों के बीच जागरूकता फैलाने और सकारात्मक बदलाव लाने के प्रयासों में वे निरंतर योगदान देते रहे हैं.
वर्तमान में विवेक सिंह राजनीति, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, खेल, अपराध, रियल-टाइम समाचारों, सामाजिक सरोकारों और समसामयिक विषयों से जुड़ी खबरों पर लेखन करते हैं. डिजिटल पत्रकारिता के साथ-साथ उन्हें SEO (Search Engine Optimization), कंटेंट प्लानिंग और ट्रेंड-आधारित समाचार लेखन की अच्छी समझ है. ब्रेकिंग न्यूज की पहचान, त्वरित कवरेज और कम समय में तथ्यपरक समाचार तैयार करना उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल है.
विवेक सिंह किसी भी समाचार को प्रकाशित करने से पहले तथ्यों की जांच और सत्यापन को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हैं. वे विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि करने के बाद ही समाचार प्रकाशित करते हैं, जिससे उनकी रिपोर्टिंग और लेखन में सटीकता तथा विश्वसनीयता बनी रहती है. तथ्यपरक, निष्पक्ष और भरोसेमंद पत्रकारिता में विश्वास रखने वाले विवेक सिंह पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय जानकारी पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










