नवादा: नारदीगंज के मियांबिगहा में 24 घंटे का अखंड कीर्तन शुरू, धान रोपनी से पूर्व ग्राम देवता को प्रसन्न करने की परंपरा

नवादा के नारदीगंज प्रखंड में धान रोपने से पहले एक प्राचीन परंपरा का निर्वहन किया जा रहा है। ग्राम देवता और भगवान इंद्र को प्रसन्न करने के लिए 24 घंटे का अखंड श्री राम नाम संकीर्तन आयोजित किया जा रहा है।
Nawada News: नारदीगंज प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में खेती-बाड़ी (धान की रोपनी) शुरू करने से पहले ग्राम देवता और भगवान इंद्र को प्रसन्न करने के लिए 24 घंटे का अखंड श्री राम नाम कीर्तन आयोजित किया जा रहा है. इसी कड़ी में प्रखंड के मियांबिगहा गांव स्थित देवी मंदिर परिसर में 24 घंटे का अखंड कीर्तन सोमवार की सुबह से शुरू हुआ, जो मंगलवार सुबह तक चला.
धान रोपनी से पहले की है पुरानी परंपरा
कीर्तन प्रभारी एवं ग्रामीणों ने बताया कि गांव में लंबे समय से यह सनातन परंपरा चली आ रही है, जिसे आज की युवा पीढ़ी भी पूरी निष्ठा से आगे बढ़ा रही है.
मान्यता अनुसार हर वर्ष धान रोपनी का कार्य शुरू करने से पूर्व ग्राम देवता की विशेष पूजा-अर्चना की जाती है और उससे ठीक पहले 24 घंटे का अखंड संकीर्तन आयोजित होता है. इसके समापन व पूजन के बाद ही किसान खेतों में रोपनी का कार्य शुरू करते हैं.
अखंड कीर्तन से भक्तिमय हुआ वातावरण
इस अखंड कीर्तन के आयोजन से पूरे गांव का माहौल भक्तिमय हो गया है. हरे राम-हरे कृष्ण और श्री राम नाम के जयघोष से आसपास का क्षेत्र गुंजायमान रहा.
कार्यक्रम में रामजतन प्रसाद, संजीत कुमार, वीरेंद्र कुमार उर्फ बीडीओ साहब, सोनल कुमार, हर्षवर्धन कुमार, धर्मेंद्र कुमार, रंजीत कुमार, शालिग्राम सिंह, प्रोफेसर अनुज कुमार, उमेश सिंह, गौरव, सुमित, कालो मांझी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










