नवादा में लोकगीतों के साथ गूंजेंगे राष्ट्रभक्ति के स्वर, 2 अक्टूबर को जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन

Updated:
विज्ञापन

बैठक में शामिल सदस्य

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

भारत विकास परिषद 2 अक्टूबर को अहिबरण पैलेस में जिला स्तर पर समूह गान प्रतियोगिता का आयोजन कर रही है. इस प्रतियोगिता में परंपरागत लोकगीतों के साथ-साथ राष्ट्रभक्ति गीतों का गायन होगा. इसका मुख्य उद्देश्य युवाओं में टीम वर्क, समन्वय और राष्ट्रप्रेम की भावना को बढ़ावा देना है.

विज्ञापन

bharat vikas parishad: जिले में परंपरागत लोकगीतों के साथ राष्ट्रभक्ति गीतों की समूह गान प्रतियोगिता आयोजित की जायेगी. भारत विकास परिषद की ओर से दो अक्टूबर को अहिबरण पैलेस में जिला स्तर पर प्रतियोगिता का आयोजन होगा. प्रतियोगिता में जिले के सभी प्रखंडों के विद्यालयों से बालक-बालिकाओं की सहभागिता सुनिश्चित करने का लक्ष्य रखा गया है.

विज्ञापन

परिषद सदस्य मनोज कुमार के आवास पर आयोजित बैठक में सदस्यों ने आयोजन को लेकर सामूहिक रूप से विचार-विमर्श किया. इसके बाद जिला स्तर पर प्रतियोगिता आयोजित करने का निर्णय लिया गया.

अखिल भारतीय प्रतियोगिता के लिए नवादा से भेजे जायेंगे प्रतिनिधि

परिषद के जिलाध्यक्ष मुन्ना प्रसाद ने कहा कि अखिल भारतीय राष्ट्रीय समूह गान प्रतियोगिता में नवादा जनपद से मंझे हुए प्रतिनिधि भेजे जायेंगे, जो जिले की लोक संस्कृति का डंका बजायेंगे. सचिव राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि प्रतियोगिता का उद्देश्य जिलेभर के युवाओं में टीम वर्क, समन्वय और सामूहिक भागीदारी को प्रोत्साहित करना है.

कोषाध्यक्ष राजेश कुमार वर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में विभिन्न क्षेत्रों से आये प्रतिभागियों के बीच सामाजिक सामंजस्य और राष्ट्रप्रेम की भावना को बढ़ावा मिलेगा.

हिंदी और संस्कृत में गीत गायन की परंपरा को बढ़ावा देना उद्देश्य

भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में प्रतिभागी हिंदी और संस्कृत भाषाओं में गीत गायन करेंगे. परिषद के पदाधिकारी रामचंद्र सोनी ने कहा कि इससे हमारी परंपरा को बढ़ावा मिलेगा और यही प्रतियोगिता का उद्देश्य है.

भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रो. विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि भारत विकास परिषद भारत की गौरवशाली परंपरा और संस्कृति को बढ़ावा देने में जुटा है. यह प्रेरणादायक कार्य है. उन्होंने 14 प्रखंडों के विद्यालयों और युवाओं तक प्रतियोगिता के उद्देश्य को पहुंचाते हुए अधिक से अधिक सहभागिता बढ़ाने के लिए प्रोत्साहित किया.

बैठक में कई प्रबुद्धजन रहे उपस्थित

बैठक में शिक्षाविद् आरपी साहू, तुलसी दयाल, चिकित्सक समाजसेवी डॉ. मनोज कुमार बरनवाल, अभय कुमार श्रीवास्तव, अरविंद कुमार गुप्ता, भोला प्रसाद, संदीप कुमार चुन्नू, डॉ. सुनील कुमार, गोपाल प्रसाद, नित्यानंद प्रसाद, नवीन कुमार, सतीश कुमार, शैलेश कुमार समेत कई प्रबुद्धजन उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन