नवादा: तीज-गणेश चतुर्थी से अनंत चतुर्दशी तक पर्वों की धूम, 25 को गणेश विसर्जन

Updated:
विज्ञापन

गणेश भगवान की प्रतिमा

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सितंबर माह का दूसरा पखवाड़ा उत्सवों से भरा है. 14 सितंबर को हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी के साथ गणेशोत्सव शुरू हो रहा है, जो 25 सितंबर को अनंत चतुर्दशी पर विसर्जन के साथ समाप्त होगा. इस दौरान ऋषि पंचमी, राधाष्टमी और परिवर्तिनी एकादशी जैसे कई महत्वपूर्ण व्रत और त्योहार मनाए जाएंगे.

विज्ञापन

Ganesh chaturthi: सितंबर माह के दूसरे पखवाड़े में लगातार कई महत्वपूर्ण पर्व-त्योहार पड़ रहे हैं. इसकी शुरुआत 14 सितंबर, सोमवार को हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी से होगी. इसी दिन गणेशोत्सव का शुभारंभ होगा. इसके बाद धार्मिक पर्वों का सिलसिला लगातार जारी रहेगा.

विज्ञापन

हरतालिका तीज के साथ ही भगवान गणेश की पूजा को लेकर घरों और पूजा स्थलों पर विशेष तैयारी होगी. गणेश चतुर्थी से शुरू होने वाला गणेशोत्सव 25 सितंबर को अनंत चतुर्दशी के दिन गणेश प्रतिमा विसर्जन के साथ संपन्न होगा.

15 सितंबर को ऋषि पंचमी व्रत

पर्वों की कड़ी में 15 सितंबर, मंगलवार को ऋषि पंचमी व्रत मनाया जायेगा. इसके बाद 17 सितंबर, गुरुवार को ज्येष्ठा गौरी पूजा और विश्वकर्मा पूजा होगी. इस दिन घरों में गौरी पूजन के साथ औद्योगिक प्रतिष्ठानों, दुकानों और कार्यस्थलों पर भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना की जायेगी.

19 को राधाष्टमी, 22 को परिवर्तिनी एकादशी

19 सितंबर, शनिवार को राधाष्टमी का पर्व मनाया जायेगा. वहीं, 22 सितंबर, मंगलवार को परिवर्तिनी एकादशी व्रत और 23 सितंबर, बुधवार को वामन द्वादशी होगी. इसके बाद 24 सितंबर, गुरुवार को प्रदोष व्रत रखा जायेगा.

25 को अनंत चतुर्दशी और गणेश विसर्जन

पर्वों के इस सिलसिले का प्रमुख आकर्षण 25 सितंबर, शुक्रवार को अनंत चतुर्दशी होगी. इसी दिन गणेशोत्सव का समापन होगा और श्रद्धालु गाजे-बाजे के साथ भगवान गणेश की प्रतिमाओं का विसर्जन करेंगे. इसके अगले दिन 26 सितंबर, शनिवार को भाद्रपद पूर्णिमा और मास समापन होगा.

लगातार पर्वों के कारण पूरे जिले में धार्मिक उत्साह और चहल-पहल का माहौल रहने की उम्मीद है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन