नवादा में SIS की सीधी बहाली, 10वीं-12वीं पास युवाओं के लिए नौकरी का मौका; जानिए क्या है प्रक्रिया?

Updated:
विज्ञापन

चयन प्रक्रिया में अभ्यर्थियों के साथ बहाली करने वाले अधिकारी

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रजौली क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं के लिए SIS लिमिटेड द्वारा सीधी भर्ती अभियान शुरू किया गया है. 10वीं और 12वीं पास अभ्यर्थी सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं. 11 से 18 सितंबर तक रजौली अनुमंडल में भर्ती कैंप लगेंगे.

विज्ञापन

sis security guard vacancy: रजौली क्षेत्र के बेरोजगार युवाओं को रोजगार का अवसर प्रदान करने के लिए एसआईएस लिमिटेड द्वारा नवादा जिले में बड़े पैमाने पर सीधी बहाली प्रक्रिया शुरू की जा रही है. भर्ती का पहला चरण रजौली अनुमंडल के विभिन्न प्रखंडों में 11 से 18 सितंबर तक आयोजित होगा. इसके बाद जिले के अन्य प्रखंडों में भी भर्ती शिविर लगाये जायेंगे. अभियान को सुचारू रूप से संपन्न कराने और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अनुमंडल अधिकारी, रजौली की ओर से पत्र जारी कर सभी अंचल अधिकारियों और थानाध्यक्षों को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया गया है.

विज्ञापन

10वीं और 12वीं पास युवाओं के लिए अवसर

बहाली प्रक्रिया में 10वीं पास या फेल युवाओं के लिए सिक्योरिटी गार्ड तथा 12वीं पास अभ्यर्थियों के लिए सिक्योरिटी सुपरवाइजर पद निर्धारित किये गये हैं. सिक्योरिटी गार्ड पद के लिए अभ्यर्थियों की आयु 18 से 40 वर्ष और ऊंचाई 150 से 170 सेंटीमीटर होनी चाहिए. वहीं, सिक्योरिटी सुपरवाइजर पद के लिए आयु 21 से 40 वर्ष और ऊंचाई 170 सेंटीमीटर से अधिक निर्धारित की गयी है.

16 से 32 हजार रुपये तक मिलेगा वेतन

चयनित अभ्यर्थियों को 16,000 से 32,000 रुपये तक मासिक वेतन दिया जायेगा. इसके अलावा 10 प्रतिशत वार्षिक वेतन वृद्धि, दो बोनस, पदोन्नति, पीएफ, ईएसआईसी, ग्रेच्युटी और मेडिकल इंश्योरेंस जैसी सुविधाएं भी मिलेंगी.

11 से 18 सितंबर तक रजौली अनुमंडल में कैंप

भर्ती शिविर सुबह 10 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक आयोजित किये जायेंगे. रजौली अनुमंडल के तहत 11 सितंबर को अकबरपुर, 12 सितंबर को गोविंदपुर, 14 सितंबर को रोह, 15 सितंबर को मेसकौर, 16 सितंबर को सिरदला, 17 सितंबर को रजौली और 18 सितंबर को नरहट में भर्ती कैंप लगाया जायेगा.

इसके बाद 21 से 27 सितंबर तक हिसुआ, काशीचक, कौवाकोल, नारदीगंज, पकरीबरावां, वारिसलीगंज और नवादा प्रखंड में बहाली प्रक्रिया आयोजित होगी.

समय पर पहुंचने की अपील

बहाली अधिकारी दिनेश कुमार ने युवाओं से निर्धारित तिथि और समय पर भर्ती शिविर में उपस्थित होने की अपील की है. उन्होंने अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 8319327946 पर संपर्क करने की बात कही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन