नवादा में 20 जगहों पर सजेगा गणेश दरबार, गणपति बप्पा मोरया के जयघोष से गूंजेगा शहर

Updated:
विज्ञापन

पमपुकल रोड में गणेश पूजा को लेकर पंडाल तैयार करते कारीगर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

नवादा जिले में गणेशोत्सव को लेकर उत्साह चरम पर है, जहाँ करीब 20 स्थानों पर भगवान गणेश की प्रतिमाएं स्थापित की जाएंगी. आकर्षक पंडालों का निर्माण अंतिम चरण में है और बाजारों में तीज व गणेश पूजा की खरीदारी के लिए भीड़ उमड़ रही है.

विज्ञापन

Ganesh Utsav Nawada: गणपति बप्पा मोरया के जयघोष के साथ नवादा जिले में गणेशोत्सव को लेकर उत्साह चरम पर पहुंच गया है. शहर में करीब 20 स्थानों पर भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित कर पूजा-अर्चना की तैयारी चल रही है. विभिन्न पूजा समितियों की ओर से आकर्षक पंडालों का निर्माण अंतिम चरण में है. पंडालों को भव्य रूप देने के लिए आयोजक दिन-रात तैयारियों में जुटे हैं.

विज्ञापन
-पमपुकल रोड में गणेश पूजा को लेकर पंडाल तैयार करते करीगर | Prabhat Khabar Network

तीज और गणेश पूजा ने बढ़ायी बाजार की रौनक

इस बार हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी का पर्व एक ही दिन पड़ने से बाजारों में विशेष चहल-पहल है. प्रजातंत्र चौक, मेन रोड, पुरानी बाजार और गोला रोड समेत प्रमुख बाजारों में पूजन सामग्री, फल, फूल और सजावट के सामान की खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है. फल दुकानों पर भी तीज और गणेश पूजा को लेकर खरीदारों की भीड़ देखी जा रही है. महिलाएं गौरा और गणेश की छोटी-छोटी प्रतिमाएं खरीदती नजर आ रही हैं.

गौरा-गणेश की मूर्ति खरीदती महिलायें | Prabhat Khabar Network

मिट्टी की प्रतिमाओं की बढ़ी मांग

गणेश प्रतिमाओं को अंतिम रूप देने में कारीगर जुटे हुए हैं. श्रद्धालुओं में मिट्टी से बनी पर्यावरण-अनुकूल प्रतिमाओं की मांग भी देखी जा रही है. शहर में दो हजार से लेकर सात हजार रुपये तक की लागत वाली गणेश प्रतिमाएं तैयार की गयी हैं. प्रतिमाओं को रंग-रोगन और आकर्षक रूप देने का काम अंतिम दौर में है.

-फलों की खरीदारी करती महिलायें | Prabhat Khabar Network

पंडालों में दिखेगा भव्यता का रंग

पम्पू कल रोड और अस्पताल रोड समेत शहर के कई इलाकों में विशेष तैयारियां चल रही हैं. कहीं विद्युत सज्जा, तो कहीं आकर्षक थीम वाले पंडाल तैयार किये जा रहे हैं. पूजा समितियों की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा और पूजा व्यवस्था को अंतिम रूप दिया जा रहा है. गणेशोत्सव को लेकर बच्चों से लेकर युवाओं और महिलाओं में खासा उत्साह है. आने वाले दिनों में पूजा स्थलों पर भक्ति और उत्सव का रंग और गहरा होने की उम्मीद है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन