नवादा: कौआकोल में 100 लीटर महुआ शराब के साथ बाइक जब्त, धंधेबाज मौके से फरार

नवादा के कौआकोल थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 100 लीटर देसी महुआ शराब जब्त की है. पुलिस ने शराब के साथ एक मोटरसाइकिल भी जब्त की है, हालांकि तस्कर मौके से भागने में सफल रहा. पुलिस तस्कर की पहचान कर आगे की कार्रवाई कर रही है.
Nawada News: नवादा जिले के कौआकोल थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 100 लीटर देसी महुआ शराब बरामद की है. यह कार्रवाई एएसआई (ASI) रिंकू कुमार के नेतृत्व में मंगलवार को गुप्त सूचना के आधार पर कपसिया गांव के निकट नाटा नदी के तट पर की गई.
नदी तट पर छापेमारी
थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि नाटा नदी के तट के रास्ते शराब की बड़ी खेप ले जाई जा रही है. सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घेराबंदी की.
छापेमारी के दौरान पुलिस ने एक मोटरसाइकिल पर लदे दो गैलन में रखी गई करीब 100 लीटर देसी महुआ शराब बरामद की तथा शराब ढुलाई में प्रयुक्त बाइक को मौके पर ही जब्त कर लिया.
धंधेबाज की पहचान कर छापेमारी जारी
पुलिस टीम के पहुंचने की भनक लगते ही शराब तस्कर अपनी बाइक और शराब छोड़कर मौके से भागने में सफल रहा. हालांकि, पुलिस का कहना है कि फरार धंधेबाज की पहचान कर ली गई है और उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है.
मामले में बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










