बधार में शौच के लिए गये 12 वर्षीय छात्र की करंट लगने से मौत, परिजनों में कोहराम मचा

Updated:
विज्ञापन

अस्पताल में परिजन.

Kaimur News : मृतक की पहचान कैथी गांव निवासी सुदेश्वर शाह के 12 वर्षीय पुत्र शिवम कुमार के रूप में हुई है. वह सातवीं का छात्र था.

विज्ञापन

Kaimur News : (विनोद कुमार सिंह की रिपोर्ट)

आपके शहर में

विज्ञापन

सोनहन थाना क्षेत्र के कैथी गांव में गुरुवार सुबह करंट लगने से एक 12 वर्षीय छात्र की दर्दनाक मौत हो गई. घटना सुबह करीब 7 बजे की बताई जा रही है. मृतक की पहचान कैथी गांव निवासी सुदेश्वर शाह के 12 वर्षीय पुत्र शिवम कुमार के रूप में हुई है.

जानकारी के अनुसार शिवम सुबह शौच के लिए गांव के बाहर बधार में गया था, इसी दौरान वह बिजली करंट की चपेट में आ गया. कुछ ग्रामीणों ने उसे जमीन पर अचेत अवस्था में देखा तो शोर मचाया. सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में उसे इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल, मोहनिया ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.

सातवीं कक्षा का छात्र था शिवम

घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई. बताया जाता है कि मृतक के पिता सुदेश्वर शाह गोवा में मजदूरी का कार्य करते हैं. परिजन लगातार उनसे संपर्क करने का प्रयास कर रहे हैं, हालांकि घटना की सूचना दिए जाने तक उनसे बात नहीं हो सकी थी.

शिवम तीन भाइयों में दूसरे स्थान पर था और गांव के विद्यालय में सातवीं कक्षा का छात्र था. पुत्र की मौत के बाद मां राजकुमारी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है.

Also Read: तेज बारिश से लालापुर सड़क बनी झील, डेढ़ करोड़ के नाले के बाद भी जलजमाव से लोग परेशान

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन