भूत बनीं अनुष्का शर्मा की अधूरी इच्छा, ''फिल्लौरी'' का शानदार ट्रेलर रिलीज
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 06 Feb 2017 1:54 PM
अभिनेत्री अनुष्का शर्मा द्वारा निर्मित आगामी फिल्म ‘फिल्लौरी’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है. फिल्म में अनुष्का का पंजाबी लुक आपका दिल जीत लेगा. अनुष्का फिल्म में नये अंदाज और नये लुक में नजर आ रही हैं. वे एक ऐसे रोल में हैं जैसे आपने कभी कल्पना भी नहीं की होगी. अनुष्का फिल्म में एक […]
अभिनेत्री अनुष्का शर्मा द्वारा निर्मित आगामी फिल्म ‘फिल्लौरी’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है. फिल्म में अनुष्का का पंजाबी लुक आपका दिल जीत लेगा. अनुष्का फिल्म में नये अंदाज और नये लुक में नजर आ रही हैं. वे एक ऐसे रोल में हैं जैसे आपने कभी कल्पना भी नहीं की होगी.
अनुष्का फिल्म में एक भूत का किरदार प्ले कर रही है. जिसकी आखिरी इच्छा पूरी नहीं हो पाई है और वो भटक रही है. अनुष्का सिर्फ फिल्म के एक्टर सूरज शर्मा को ही दिखती है. फिल्म में अनुष्का, दिलजीत दोसांझ, सूरज शर्मा और मेहरीन कौर लीड रोल में हैं.
फिल्म लवस्टोरी पर आधारित है. जिसमें कॉमेडी-प्यार और एक्शन देखने को मिलेगा. अनुष्का गोल्डन कलर के लहंगे में नजर आ रही हैं. एकबार फिर उनका बिंदास अंदाज दर्शकों को देखने मिलेगा. बता दें कि सूरज शर्मा फिल्म ‘लाईफ ऑफ पाई’ में नजर आ चुके हैं.
‘फिल्लौरी’ की ज्यादातर शूटिंग पंजाब में हुई है. अनुष्का इससे पहले फिल्म ‘एनएच 10’ का निर्माण किया था जिसने खूब वाहवाही लूटी थी. अनशई लाल के डायरेक्शन में बनी ‘फिल्लौरी’ 24 मार्च 2017 को रिलीज होगी. अब देखना दिलचस्प होगा अनुष्का की यह फिल्म दर्शकों को कितना पसंद आती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










