मैं रिएलिटी टीवी शो करना चाहूंगी: बिपाशा बसु

Updated at : 04 Feb 2017 5:26 PM (IST)
विज्ञापन
मैं रिएलिटी टीवी शो करना चाहूंगी: बिपाशा बसु

मुंबई: बिपाशा बसु अब छोटे पर्दे पर आने की योजना बना रही हैं. उनका कहना है कि वह किसी काल्पनिक कहानी पर काम करने के बजाय रिएलिटी टीवी शो में आना पसंद करेंगी. बिपाशा की पिछली फिल्म ‘अलोन’ थी, जो साल 2015 में आई थी. टीवी अभिनेता करण सिंह ग्रोवर के साथ पिछले साथ शादी […]

विज्ञापन

मुंबई: बिपाशा बसु अब छोटे पर्दे पर आने की योजना बना रही हैं. उनका कहना है कि वह किसी काल्पनिक कहानी पर काम करने के बजाय रिएलिटी टीवी शो में आना पसंद करेंगी. बिपाशा की पिछली फिल्म ‘अलोन’ थी, जो साल 2015 में आई थी.

टीवी अभिनेता करण सिंह ग्रोवर के साथ पिछले साथ शादी करने के बाद उन्होंने फिल्मों से ब्रेक ले लिया था. लैक्मे फैशन वीक में डिजाइनर फाल्गुनी और शेन पीकॉक के लिए रैंप वॉक करने वाली बिपाशा ने कहा, ‘फिक्शन में सुधार आ रहा है लेकिन धीरे-धीरे.’

उन्‍होंने आगे कहा,’ हम अब भी एक अलग किस्म के दर्शकों को आकर्षित कर रहे हैं. सोच बदल रही है. हां, मैं टीवी करने के लिए तैयार हूं लेकिन इस समय मैं रिएलिटी टीवी करना चाहूंगी. इस समय मैं काल्पनिक कहानियों पर काम नहीं करना चाहती.’

अभिनेत्री ने कहा कि वह फिल्मों में वापसी की भी योजना बना रही हैं और वह कॉमेडी फिल्में करना चाहेंगी. उन्होंने कहा, ‘मैं जल्दी ही बडे पर्दे पर वापसी करुंगी. शादी हो गई है, हनीमून भी हो गया है. अब मैं कॉमेडी फिल्म करना चाहूंगी.’

बिपाशा ने रैंप वॉक के दौरान चमकदार सिल्वर गाउन पहना था. उन्होंने कहा कि उनके पति करण ने उनके लिए यह परिधान चुना है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola