''गोलमाल 4'' में तब्बू...

‘गोलमाल’ सीरीज की चौथी फिल्म में डायरेक्टर रोहित शेट्टी फैंस को एक नया सरप्राइज देनेवाले हैं. जी हां, कहा जा रहा है कि फिल्म में दिग्गज अभिनेत्री तब्बू भी नजर आ सकती हैं. इस फिल्म में परिणीति चोपड़ा के बाद तब्बू के नाम को कंफर्म माना जा रहा है. ‘हैदर’ अभिनेत्री इस फिल्म में काम […]
‘गोलमाल’ सीरीज की चौथी फिल्म में डायरेक्टर रोहित शेट्टी फैंस को एक नया सरप्राइज देनेवाले हैं. जी हां, कहा जा रहा है कि फिल्म में दिग्गज अभिनेत्री तब्बू भी नजर आ सकती हैं. इस फिल्म में परिणीति चोपड़ा के बाद तब्बू के नाम को कंफर्म माना जा रहा है.
‘हैदर’ अभिनेत्री इस फिल्म में काम करने को लेकर खासा उत्साहित हैं. उनका कहना कि उन्हें विश्वास नहीं हो रहा है कि उन्हें इस फिल्म में काम करने का ऑफर मिला है. वो खुद भी ‘गोलमाल’ सीरीज की तीनों फिल्मों को बेहद पसंद करती हैं.
तब्बू ने कहा,’ इस फिल्म के लिए ऑफर मिलना मेरे लिए हैरानी की बात है. मैं ‘गोलमाल’ की फैन हूं और फिल्म में काम करने का लेकर बहुत उत्साहित भी. अजय (देवगन) मेरे अच्छे फ्रेंड हैं और मैं फिल्म के बाकी लोगों को भी जानती हूं, दोस्तों के साथ काम करना शानदार होगा.’
उन्होंने आगे कहा,’ हर इंसान हर समय नहीं हंस सकता. मैं चाहती हूं कि लोग मेरा यह पक्ष भी जानें. वैसी कॉमेडी मेरी पसंदीदा शैलियों में से एक है.’ बता दें कि तब्बू की यह पहली कॉमेडी फिल्म नहीं होगी. इससे पहले वे सुपरहिट कॉमेडी फिल्म ‘हेरा फेरी’ में नजर आ चुकी हैं.
खबरें तो यह भी है कि तब्बू को करीना कपूर की जगह पर लिया गया है. अजय देवगन, अरशद वारसी, तुषार कपूर और श्रेयस तलपड़े एक बार फिर इस फिल्म की अगली सीरीज में आपको हंसाते नजर आएंगे. फिल्म के लिए परिणीति चोपड़ा को भी फाइनल किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




