इरफान खान की ‘हिंदी मीडियम'' का पहला पोस्टर जारी, जानें कब होगी रिलीज ?

मुंबई: अपने शानदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीतने वाले अभिनेता इरफान खान की आगामी फिल्म ‘हिंदी मीडियम’ का पहला पोस्टर रिलीज हो गया है. इस पोस्टर में इरफान का चेहरा तो नजर नहीं आ रहा है लेकिन पोस्टर बेहद दमदार लग रहा है. 50 वर्षीय इरफान ने साकेत चौधरी के निर्देशन वाली इस फिल्म […]
मुंबई: अपने शानदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीतने वाले अभिनेता इरफान खान की आगामी फिल्म ‘हिंदी मीडियम’ का पहला पोस्टर रिलीज हो गया है. इस पोस्टर में इरफान का चेहरा तो नजर नहीं आ रहा है लेकिन पोस्टर बेहद दमदार लग रहा है.
50 वर्षीय इरफान ने साकेत चौधरी के निर्देशन वाली इस फिल्म का टीजर पोस्टर ट्विटर पर साझा किया. इरफान ने ट्वीट किया, ‘स्कूल जाने का वक्त फिर आ गया. हिंदी मीडियम का टीजर पोस्टर.’ फिल्म के फर्स्ट लुक में एक शख्स के पैर दिखाये गये हैं.
Time to go back to school .. Teaser poster of #HindiMedium @maddockfilms @TSeries pic.twitter.com/fytVR1cnHw
— Irrfan (@irrfank) January 19, 2017
फिल्म में इरफान का किरदार क्या है और फिल्म क्या संदेश लेकर आ रही हैं इसका खुलासा नहीं किया गया है. लेकिन पोस्टर और टैगलाइन से लग रहा है कि यह एजुकेशन सिस्टम पर फोकस कर रही है. इरफान हमेशा ही काफी गहरी और समझ भरी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं.
फिल्म में पाकिस्तानी अभिनेत्री समा कमर भी हैं. सबा इससे पहले फिल्म ‘मंटो’ और ‘लाहौर से आगे’ में नजर आ चुकी हैं. साथ ही फिल्म के रिलीज डेट का भी खुलासा किया है ‘हिंदी मीडियम’ 12 मई को रिलीज होगी.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




